महंगाई से जल्द मिलेगी राहत! इंडोनेशिया के इस फैसले से कम होंगे खाने के तेल के दाम

बिजनेस
डिंपल अलावाधी
Updated May 19, 2022 | 18:18 IST

दुनिया में पाम तेल का लगभग 60 फीसदी उत्पादन इंडोनेशिया करता है, जिसका एक तिहाई इसके घरेलू बाजार में इस्तेमाल होता है। इंडोनेशिया ज्यादातर भारत, चीन, यूरोपीय संघ और पाकिस्तान जैसे देशों को पाम तेल का निर्यात करता है।

Indonesia to lift ban on palm oil export from 23 May
राहत: इंडोनेशिया के इस फैसले से कम होंगे खाने के तेल के दाम (Pic: iStock) 

नई दिल्ली। भारत के लिए राहत भरी खबर है। इंडोनेशिया ने पाम ऑयल के निर्यात (Palm Oil Export) पर लगे प्रतिबंध को हटाने का फैसला लिया है। इंडोनेशिया सोमवार यानी 23 मई 2022 से पाम तेल के एक्सपोर्ट पर लगा बैन हटा देगा। देश ने 28 अप्रैल को यह प्रतिबंध लगाया था।

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने जारी किया बयान
इस संदर्भ में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने कहा कि अगले हफ्ते से पाम तेल के निर्यात पर लगा प्रतिबंध हटा दिया जाएगा। उन्होंने गुरुवार को कहा कि रूस और यूक्रेन में जारी युद्ध की वजह से कीमतों में आई बढ़ोतरी के बाद ग्लोबल वनस्पति तेल बाजार पर दबाव से राहत मिली।

Gold-Silver Rate Today, 19 May 2022: खुशखबरी, सोना हो गया सस्ता, अब इतनी है कीमत

इन प्रोडक्ट्स में होता है तेल का इस्तेमाल
विडोडो ने एक ऑनलाइन ब्रीफिंग में कहा कि, 'खाना पकाने के तेल की आपूर्ति के आधार पर और पाम तेल उद्योग में 17 मिलियन लोगों (किसान और अन्य वर्कर्स) के मद्देनजर मैंने फैसला किया है कि खाना पकाने के तेल का निर्यात 23 मई से फिर से शुरू होगा। पिछले महीने इंडोनेशिया ने घरेलू कमी को देखते हुए बैन लगाया था। मालूम हो कि इस तेल का इस्तेमाल चॉकलेट स्प्रेड से लेकर कॉस्मेटिक्स तक के प्रोडक्ट्स में किया जाता है।

पाम तेल का सबसे बड़ा उत्पादक है इंडोनेशिया
प्रतिबंध लागू करने के बाद, विडोडो ने कहा था कि देश के 270 मिलियन लोगों को तेल की आपूर्ति करना उनकी सरकार की पहली प्राथमिकता है। पाम तेल इंडोनेशिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला वनस्पति तेल है। दुनिया का सबसे बड़ा उत्पादक होने के बावजूद, इंडोनेशिया महीनों से खाना पकाने के तेल की कमी का सामना कर रहा है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर