खुशखबरी! तीसरे बच्चे के पिता बनने वाले हैं मार्क जुकरबर्ग, पत्नी के साथ शेयर की तस्वीर

बिजनेस
डिंपल अलावाधी
Updated Sep 22, 2022 | 15:43 IST

Mark Zuckerberg New Baby: ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के अनुसार, मार्क जुकरबर्ग दुनिया के 22वें सबसे रईस शख्स हैं और उनकी दौलत 53.3 अरब डॉलर है।

Mark Zuckerberg Priscilla Chan New Baby
खुशखबरी! तीसरे बच्चे के पिता बनने वाले हैं मार्क जुकरबर्ग  |  तस्वीर साभार: AP

नई दिल्ली। मेटा प्लेटफॉर्म्स के को- फाउंडर मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) तीसरे बच्चे के पिता बनने वाले हैं। फेसबुक (Facebook) के फाउंडर ने अपनी पत्नी प्रिसिला चान (Priscilla Chan) के साथ फोटो शेयर की और अपने फैंस को यह खुशखबरी दी। दंपति ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया कि वे अगले साल अपनी बेटी का स्वागत करेंगे। 38 वर्षीय अरबपति ने पत्नी चान के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि उन्हें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि मैक्स और औगस्ट को अगले साल एक बहन मिलेगी।

2012 में हुई थी शादी
जुकरबर्ग और चान की पहले से दो बेटियों- मैक्स और औगस्ट हैं। मैक्स का जन्म 2015 और औगस्ट का 2016 में हुआ था। जुकरबर्ग और चान की पहली बार 2003 में हार्वर्ड में मुलाकात हुई थी और 10 साल पहले 19 मई 2012 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे। उनकी शादी के दिन चान के मेडिकल स्कूल से ग्रैजुएशन होने का भी जश्न मनाया गया था।

Hurun India Rich List: गौतम अडानी ने हर दिन कमाए 1600 करोड़ रु, जानें अंबानी से कितने अमीर हैं अडानी

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Mark Zuckerberg (@zuck)

माइक्रोसॉफ्ट के को- फाउंडर बिल गेट्स (Bill Gates) ने साल 2011 में पहली बार जुकरबर्ग की प्रेम कहानी की खबर दी थी। हालांकि तब जुकरबर्ग ने गेट्स के दावे का खंडन किया था।

साल 2022 से अरबपति की संपत्ति में 50 फीसदी की गिरावट आई है, जो इस साल ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में लिस्टेड किसी अरबपति के लिए सबसे बड़ा नुकसान है। दो साल से भी कम समय पहले, फेसबुक के को- फाउंडर की संपत्ति 106 अरब डॉलर थी। पिछले साल सितंबर में उनकी कुल संपत्ति बढ़कर 142 अरब डॉलर हो गई थी।

IIFL Wealth Hurun India: जयश्री उल्लाल सबसे अमीर Indian Professionals की लिस्ट में Top पर

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर