Most Expensive City: पेरिस को पीछे छोड़ ये बना दुनिया का सबसे महंगा शहर, जानिए कौन सा शहर है सबसे सस्ता

बिजनेस
डिंपल अलावाधी
Updated Dec 02, 2021 | 17:26 IST

Most Expensive City: वर्ल्डवाइड कॉस्ट ऑफ लिविंग 2021 के अनुसार, पेरिस और सिंगापुर को पीछे छोड़ अब तेल अवीव दुनिया का सबसे महंगा शहर बन गया है।

World Most Expensive City Tel Aviv
भूल जाइए लंदन-पेरिस, अब ये है दुनिया का सबसे महंगा शहर (pic: iStock) 
मुख्य बातें
  • इजराइल का तेल अवीव दुनिया का सबसे महंगा शहर बन गया है।
  • तेल अवीव के बाद हांगकांग और सिंगापुर दुनिया के सबसे महंगे शहर हैं।
  • सीरिया की राजधानी डमस्कस दुनिया का सबसे सस्ता शहर है।

Most Expensive City: इकॉनोमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (EIU) के अनुसार, इजराइल का तेल अवीव (Tel Aviv) हांगकांग और सिंगापुर को पीछे छोड़कर अब रहने के लिए दुनिया का सबसे महंगा शहर बन गया है।

तेल अवीव पिछले साल पांचवें स्थान से चढ़कर पहली बार वर्ल्डवाइड कॉस्ट ऑफ लिविंग 2021 (Worldwide Cost of Living 2021) की रिपोर्ट में शीर्ष पर पहुंच गया है। पेरिस और सिंगापुर रहने के लिए दुनिया के दूसरे सबसे महंगे शहर हैं। इसके बाद ज्यूरिख (Zurich) और हांगकांग (Hong Kong) का स्थान है।

ईआईयू के अनुसार, तेल अवीव में किराने का सामान (grocery) और परिवहन सहित अन्य सामानों की कीमतों में बढ़ोतरी की वजह से यह दुनिया का सबसे महंगा शहर बना।

प्रमुख बातें

  • इस सूची में रोम में सबसे बड़ी गिरावट आई। यह 32वें स्थान से गिरकर 48वें स्थान पर आ गया।
  • ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंध लगाने के बाद तेहरान (Tehran) 79वें से 29वें स्थान पर पहुंच गया।
  • हांगकांग में पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक यानी 2.50 डॉलर प्रति लीटर रही।
  • ब्रांडेड सिगरेट की औसतन कीमतें 6.7 फीसदी बढ़ी।
  • सीरिया की राजधानी डमस्कस दुनिया का सबसे सस्ता शहर है।

शीर्ष 10 सबसे महंगे शहर (top 10 most expensive cities)

  1. तेल अवीव
  2. पेरिस और सिंगापुर (संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर)
  3. ज्यूरिख
  4. हांगकांग
  5. न्यूयॉर्क
  6. जिनेवा
  7. कोपेनहैगन
  8. लॉस एंजिल्स
  9. ओसाका

वर्ल्डवाइड कॉस्ट ऑफ लिविंग ईआईयू द्वारा साल में दो बार किया जाता है। इसमें 173 शहरों में उत्पादों और सेवाओं की कीमतों की तुलना की जाती है। आने वाले सालों में कई शहरों में रहने की लागत में और वृद्धि देखने की उम्मीद है। हालांकि, महंगाई दर को कम करने के लिए केंद्रीय बैंक ब्याज दरें बढ़ा सकते हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर