आज आ रहा है नया हिंदी बिजनेस न्यूज चैनल 'ET NOW स्वदेश'

प्रमुख मीडिया ग्रुप टाइम्स नेटवर्क आज दोपहर 1.30 बजे हिंदी बिजनेस न्यूज चैनल 'ET NOW स्वदेश' लॉन्च करने जा रहा है। आप इस चैनल पर फाइनेंस और बिजनेस की हर छोटी-बड़ी खबरें देख पाएंगे।

New Hindi business news channel 'ET Now Swadesh' is coming today, Finance Minister Nirmala Sitharaman will launch
हिंदी बिजनेस न्यूज चैनल 'ईटी नाउ स्वदेश'  
मुख्य बातें
  • आज नया हिंदी बिजनेस न्यूज चैनल ET NOW स्वदेश लॉन्च हो रहा है।
  • यह चैनल बिजनेस और कारोबार से जुड़ी खबरों को एक अलग अंदाज में पेश करेगा।
  • टाइम्स नेटवर्क ने इसके पहले अपना पहला हिंदी न्यूज चैनल TIMES NOW नवभारत लॉन्च किया था।

मुंबई : देश और दुनिया में मशहूर मीडिया ग्रुप टाइम्स नेटवर्क आज (04 अक्टूबर) दोपहर 1.30 बजे हिंदी बिजनेस न्यूज चैनल लॉन्च करने जा रहा है। इस बिजनेस चैनल का नाम 'ET NOW स्वदेश' रखा गया है। आप इस चैनल पर फाइनेंस और बिजनेस की हर खबरों और विश्लेषण को देख सकेंगे।

टाइम्स नेटवर्क के MD और CEO एम के आनंद ने कहा कि ET NOW भारत के विकास की कहानी के साथ एक दशक से भी अधिक समय से जुड़ा हुआ है। अब हम अपना हिंदी बिजनेस न्यूज चैनल ET NOW स्वदेश शुरू करने को लेकर काफी उत्साहित हैं। यह चैनल बिजनेस और कारोबार से जुड़ी खबरों को एक अलग अंदाज में पेश करेगा।

इससे पहले एक अगस्त को टाइम्स नेटवर्क ने अपना पहला हिंदी न्यूज चैनल TIMES NOW नवभारत लॉन्च किया था। इस चैनल के सफलतापूर्वक आगाज होने के बाद अब हिंदी बिजनेस न्यूज चैनल ET NOW स्वदेश आ रहा है। टाइम्स नेटवर्क देश के सबसे बड़े मीडिया समूह द टाइम्स ग्रुप का हिस्सा है। यह नेटवर्क दुनिया भर में 100 से अधिक देशों में उपलब्ध है। इसके तहत TIMES NOW भारत का नंबर 1 अंग्रेजी न्यूज चैनल, ET NOW भारत का प्रमुख अंग्रेजी बिजनेस न्यूज चैनल और MIRROR NOW न्यूज चैनल लोगों के जीवन को प्रभावित करने वाले मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करता है। 


 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर