नीति आयोग SDG इंडिया इंडेक्स 2020-21: केरल का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ, बिहार का सबसे खराब 

नीति आयोग ने गुरुवार (03 जून) को सतत विकास लक्ष्यों के लिए सूचकांक (एसडीजी) इंडिया इंडेक्स 2020-21 जारी किया। इसमें पहले स्थान पर केरल है।

Niti Aayog SDG India Index 2020-21: Kerala's best performance, Bihar's worst
Niti Aayog's SDG India Index 2020-21 
मुख्य बातें
  • एसडीजी इंडिया इंडेक्स देश और राज्यों की प्रगति को मापता है।
  • यह इंडेक्स, भारत में संयुक्त राष्ट्र के सहयोग से विकसित किया गया है।
  • भारत के राज्यों में केरल सबसे आगे है।

नई दिल्ली: नीति आयोग ने गुरुवार (03 जून) को सतत विकास लक्ष्यों के लिए सूचकांक (एसडीजी) इंडिया इंडेक्स 2020-21 जारी किया। एसडीजी की रिपोर्ट के अनुसार भारत के राज्यों में केरल ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है यानी वह नंबर वन पर है। जबकि बिहार ने सबसे खराब प्रदर्शन किया है। एसडीजी सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय मापदंडों पर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की प्रगति का मूल्यांकन करता है। केरल ने 75 के स्कोर के साथ टॉप राज्य के रूप में अपनी रैंक बरकरार रखी। हिमाचल प्रदेश और तमिलनाडु दोनों ने 74 के स्कोर के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। इस साल के भारत सूचकांक में बिहार, झारखंड और असम सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले राज्य थे।

भारत के एसडीजी इंडेक्स का तीसरा संस्करण नीति आयोग के वाइस चेयरमैन राजीव कुमार ने गुरुवार को लॉन्च किया। कुमार ने कहा कि एसडीजी इंडिया इंडेक्स और डैशबोर्ड के माध्यम से एसडीजी की निगरानी के हमारे प्रयास को दुनिया भर में व्यापक तौर पर देखा और सराहा जा रहा है।  एसडीजी पर एक समग्र सूचकांक की गणना करके हमारे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को रैंक करने के लिए यह एक दुर्लभ डेटा-संचालित पहल है। यह पहली बार दिसंबर 2018 में लॉन्च किया गया था। यह इंडेक्स देश में एसडीजी पर प्रगति की निगरानी के लिए प्राथमिक उपकरण बन गया है और साथ ही राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के बीच वैश्विक लक्ष्यों पर रैंकिंग करके प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा दिया है।

एसडीजी 2020-21 पर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का प्रदर्शन और रैंकिंग इस प्रकार है:-

राजस्थान (60), उत्तर प्रदेश (60), असम (57), झारखंड (56) और बिहार (52) सूचकांक में अंतिम रैंक वाले राज्यों में शामिल थे। अंडमान निकोबार केंद्र शासित प्रदेशों में 5वें स्थान पर है, छह अंकों की वृद्धि के साथ 67 अंक प्राप्त कर रहा है। सूचकांक में A&N द्वीप भारत में सबसे आगे चलने वाले राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में से एक है। केंद्र शासित प्रदेशों में, जम्मू और कश्मीर (66), लद्दाख (66) और दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव (62) सबसे नीचे थे।

यह इंडेक्स, भारत में संयुक्त राष्ट्र के सहयोग से विकसित किया गया है। यह ग्लोबल गोल और टारगेट को पूरा करने की दिशा में देश की यात्रा में नेशनल और सब नेशनल लेवल पर प्रगति को मापता है और साथ ही स्थिरता, लचीलापन, और भागीदारी के संदेशों को प्रचारित करने में यह टूल सफल रहा है। 

2018-19 में पहले संस्करण में 13 गोल्स, 39 टारगेट्स और 62 इंडिकेटर्स को कवर करने से लेकर दूसरे में 17 गोल्स, 54 टारगेट्स और 100 इंडिकेटर्स तक; इंडेक्स के इस तीसरे संस्करण में 17 गोल्स, 70 टारगेट्स और 115 इंडिकेटर्स शामिल हैं। 2018-19 में पहले संस्करण में 13 गोल्स, 39 टारगेट्स और 62 इंडिकेटर्स को कवर करने से लेकर दूसरे में 17 गोल्स, 54 टारगेट्स और 100 इंडिकेटर्स तक; इंडेक्स के इस तीसरे संस्करण में 17 गोल्स, 70 टारगेट्स और 115 इंडिकेटर्स शामिल हैं। अभूतपूर्व परामर्शी प्रक्रिया के जरिये गठित एसडीजी में 17 गोल्स और 169 रिलेटेड टारगेट 2030 तक हासिल किए जाने हैं।

एसडीजी विश्व के नेताओं द्वारा एक महत्वाकांक्षी कमिटमेंट है जो एक यूनिवर्सल और अभूतपूर्व एजेंडा निर्धारित करता है जो समाज की भलाई के आर्थिक, पर्यावरणीय और सामाजिक पहलुओं को शामिल करता है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर