अगले महीने होगा PF पर मिलने वाले ब्याज पर फैसला, क्या कर्मचारियों को तोहफा देगी सरकार?

बिजनेस
डिंपल अलावाधी
Updated Feb 15, 2022 | 14:26 IST

PF Update: मार्च 2020 में EPFO ​​ने 2019-20 के लिए भविष्य निधि जमा पर ब्याज दर को सात साल के निचले स्तर 8.5 फीसदी तक कम कर दिया था।

EPFO to take call on interest rate for 2021-22 next month
अगले महीने होगा PF पर मिलने वाले ब्याज पर फैसला, क्या कर्मचारियों को तोहफा देगी सरकार? (Pic: iStock) 
मुख्य बातें
  • अगले महीने 2021-22 के लिए पीएफ ब्याज दर पर फैसला होगा।
  • 2018-19 के लिए PF पर 8.65 फीसदी ब्याज प्रदान किया गया था।
  • 2019-20 के लिए प्रदान की गई ईपीएफ ब्याज दर 2012-13 के बाद से सबसे कम थी।

PF Update: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के निर्णय लेने वाला निकाय सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी (CBT) अगले महीने होने वाली अपनी बैठक में 2021-22 के लिए कर्मचारियों की भविष्य निधि जमा पर ब्याज दर (PF Interest Rate) पर फैसला करेगा। केंद्रीय श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव ने पीटीआई को कहा कि, 'कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) सीबीटी की बैठक मार्च में गुवाहाटी में होगी। बैठक में चालू वित्त वर्ष 2021-22 के लिए ब्याज दर के प्रस्ताव को सूचीबद्ध किया जाएगा।'

क्या बढ़ेगी ब्याज दर?
यह पूछे जाने पर कि क्या ईपीएफओ 2021-22 के लिए 8.5 फीसदी ब्याज दर बनाए रखेगा जैसा कि 2020-21 के लिए तय किया गया है, यादव ने कहा कि वित्तीय वर्ष के लिए आय अनुमान के आधार पर इसका निर्णय लिया जाएगा। मालूम हो कि सीबीटी ने 2020-21 के लिए ईपीएफ जमा पर 8.5 फीसदी की ब्याज दर मार्च 2021 में तय की थी।

EPFO के मेंबर हैं तो EDLI Scheme के बारे में जान लें, फ्री में मिलेगा 7 लाख रुपये का बीमा

अक्टूबर 2021 में वित्त मंत्री ने किया था अनुमोदित
अक्टूबर 2021 में वित्त मंत्रालय द्वारा इसकी पुष्टि की गई और उसके बाद ईपीएफओ ने फील्ड कार्यालयों को 2020-21 के लिए ग्राहकों के खाते में 8.5 फीसदी का ब्याज जमा करने के निर्देश जारी किए। उल्लेखनीय है कि एक बार जब सीबीटी एक वित्तीय वर्ष के लिए ईपीएफ जमा पर ब्याज दर तय कर लेता है, तो इसे वित्त मंत्रालय को सहमति के लिए भेजा जाता है।

EPFO: PF बैलेंस चेक करने के चार सबसे आसान तरीके, जानें पूरा प्रोसेस

EPFO सरकार द्वारा इसकी पुष्टि करने के बाद ही ब्याज दर प्रदान करता है। मार्च 2020 में EPFO ​​ने 2019-20 के लिए भविष्य निधि जमा पर ब्याज दर को सात साल के निचले स्तर 8.5 फीसदी तक कम कर दिया था। EPFO ने अपने ग्राहकों को 2016-17 में 8.65 फीसदी और 2017-18 में 8.55 फीसदी ब्याज दर मुहैया कराई थी। 2015-16 में ब्याज दर 8.8 फीसदी थी। वहीं इसने 2013-14 और 2014-15 में 8.75 फीसदी ब्याज दिया था, जो 2012-13 के 8.5 फीसदी से अधिक है। वर्ष 2011-12 में भविष्य निधि पर ब्याज दर 8.25 फीसदी थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर