टॉप 10 अमीरों की लिस्ट में बड़ा बदलाव संभव, बेजोस को पछाड़ सकते हैं अडानी

बिजनेस
डिंपल अलावाधी
Updated Aug 04, 2022 | 16:12 IST

बुधवार को गौतम अडानी के नेतृत्व वाली अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (AEL) के मार्केट कैप ने 3 लाख करोड़ रुपये का स्तर छू लिया था। यह उपलब्धि हासिल करने वाली यह अडानी ग्रुप की चौथी कंपनी है।

Richest Person List Gautam Adani may leave behind jeff bezos
कितने अमीर हैं दुनिया के 10 सबसे रईस शख्स?  |  तस्वीर साभार: BCCL
मुख्य बातें
  • ब्लूमबर्ग के मुताबिक इस साल अब तक गौतम अडानी की संपत्ति 49.7 अरब डॉलर बढ़ी है।
  • इस लिस्ट के अनुसार, इस साल अब तक टॉप 10 अमीरों में से सिर्फ अडानी की संपत्ति में ही इजाफा हुआ है।
  • इस साल अब तक अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर 57 फीसदी उछला है।

नई दिल्ली। दुनिया के टॉप-10 अरबपतियों की संपत्ति में बड़ा फेरबदल हुआ है। कुछ समय पहले अडानी ग्रुप के फाउंडर गौतम अडानी (Gautam Adani) ने रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मालिक मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) से एशिया के सबसे रईस शख्स का ताज छीन लिया था। अब वे सबसे ज्यादा संपत्ति के मामले में अरिकी अरबपति जेफ बेजोस (Jeff Bezos) को भी पछाड़ सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि फोर्ब्स (Forbes) रियल टाइम बिलेनियर लिस्ट के अनुसार, संपत्ति के मामले में अडानी बेजोस से सिर्फ एक पायदान ही नीचे हैं।

लिस्ट के अनुसार जेफ बेजोस की कुल संपत्ति 165.1 अरब डॉलर है। वे दुनिया के तीसरे सबसे रईस शख्स हैं, जबकि गौतम अडानी कुल 131.5 अरब डॉलर की संपत्ति (Gautam Adani NetWorth) के मालिक हैं और दुनिया के चौथे सबसे रईस शख्स हैं।

3 लाख करोड़ के पार हुई अडानी की इस कंपनी की वैल्यू, जून तिमाही में बढ़ा अडानी पावर का मुनाफा

ये रही पूरी लिस्ट (Forbes Richest Person List)- 

रैंक नाम कुल संपत्ति (डॉलर में) कंपनी/उद्योग देश
1. एलन मस्क 278.4 अरब टेस्ला, स्पेस एक्स अमेरिका
2. बर्नार्ड अर्नाट एंड फैमिली 170.3 अरब LVMH फ्रांस
3. जेफ बेजोस 165.1 अरब अमेजन अमेरिका
4. गौतम अडानी एंड फैमिली 131.5 अरब इंफ्रास्ट्रक्चर, कमोडिटी भारत
5. लैरी एलिसन 107.6 अरब सॉफ्टवेयर अमेरिका
6. बिल गेट्स 107 अरब माइक्रोसॉफ्ट अमेरिका
7. वॉरेन बफेट 102.5 अरब बर्कशायर हैथवे अमेरिका
8. लैरी पेज 101.5 अरब गूगल अमेरिका
9. सर्गी ब्रिन 97.6 अरब गूगल अमेरिका
10. मुकेश अंबानी 94.5 अरब डायवर्सिफाइड भारत

ब्लूमबर्ग की लिस्ट में दूसरे स्थान पर बेजोस
वहीं ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक, एलन मस्क की संपत्ति (Elon Musk NetWorth) 267 अरब डॉलर है। दूसरे स्थान पर जेफ बेजोस (संपत्ति - 163 अरब डॉलर) हैं, 146 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ बर्नार्ड अरनॉल्ट तीसरे स्थान पर हैं और गौतम अडानी की संपत्ति 126 अरब डॉलर है। इसके साथ ही वे चौथे स्थान पर हैं। इस लिस्ट में मुकेश अंबानी 93.2 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 11वें स्थान पर हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर