SBI ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) ब्याज दरों में किया बदलाव, चेक करें लेटेस्ट रेट

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने फिक्स्ड डिपॉजिट रेट में बदलाव किया है। यहां जानिए पीएनबी, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई,  एक्सिस बैंक की लेटेस्ट एफडी रेट।

SBI revises fixed deposit (FD) interest rates, check latest rates
एसबीआई ने एफडी पर ब्याज दरों किया बदलाव 

देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने कुछ चुनिंदा मैच्योरिटी अवधि के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) दरों में बदलाव किया है। 2 करोड़ रुपए से कम के खुदरा एफडी पर संशोधित एसबीआई दरें 8 जनवरी से प्रभावी हो गई हैं। बैंक ने 1 वर्ष से लेकर 2 वर्ष से कम  के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) पर ब्याज दरों को 10 आधार अंकों (bps)तक बढ़ा दिया है। ब्याज की प्रस्तावित दरें नए सिरे से जमा और मैच्योरिटी होने वाली जमाओं के नवीकरण पर लागू की जाएंगी। इससे पहले एसबीआई ने 10 सितंबर 2020 को फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों में संशोधन किया था।

भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India)
मैच्योरिटी अवधि       ब्याज दरें
                        आम आदमी     वरिष्ठ नागरिक
7 दिन से 45 दिन 2.90%    3.40%
46 दिन से 179 दिन 3.90% 4.40%
180 दिन से 210 दिन 4.40%    4.90%
211 दिन से 1 साल से कम 4.40%    4.90%
1 साल से लेकर 2 से कम 5.00%    5.60%
2 साल से लेकर 3 साल से कम 5.10%    5.60%
3 साल से लेकर 5 साल से कम 5.30%    5.80%
5 साल से लेकर 10 साल तक  5.40%    6.20%

एसबीआई ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्पेशल एफडी योजना को भी 31 मार्च 2021 तक बढ़ा दिया है, जिसे 'एसबीआई वीकेयर' डिपॉजिट के रूप में जाना जाता है।

SBI की तुलना में एचडीएफसी बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, ICICI बैंक और Axis बैंक द्वारा दी जाने वाली लेटेस्ट ब्याज दरें नीचे हैं।

पंजाब नेशलन बैंक Punjab National Bank (PNB) की एफडी रेट

मैच्योरिटी अवधि       ब्याज दरें
                          आम आदमी     वरिष्ठ नागरिक
7 दिन से 14 दिन 3.00%    3.75%
15 दिन से 29 दिन 3.00%    3.75%
30 दिन से 45 दिन 3.00%    3.75%
46 दिन से 90 दिन 3.25%    4%
91 दिन से 179 दिन 4.00%    4.75%
180 दिन से 270 दिन 4.40%    5.15%
271 दिन से 1 साल से कम 4.50%    5.25%
1 साल से लेकर 2 से कम 5.00%    5.60%
333 दिन 4.50%    5.25%
1 साल 5.25%    6%
444 दिन 5.25%    6%
555 दिन 5.25%    6%
1 साल से लेकर 2 साल तक 5.25%    6%
2 साल से लेकर 3 साल तक  5.25%    6%
3 साल से लेकर 5 साल तक  5.30%    6.15%
5 साल से लेकर 10 साल तक  5.30%    6.15%

एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) की एफडी रेट

मैच्योरिटी अवधि       ब्याज दरें
7 दिन से 14 दिन 2.50%
15 दिन से 29 दिन 2.50%
30 दिन से 45 दिन 3.00%
46 दिन से 60 दिन 3.00%
61 दिन से 90 दिन 3.00%
91 दिन से 6 महीने 3.50%
6 महीने एक दिन से 9 महीने तक 4.40%
9 महीने एक दिन से 1 साल से कम तक 4.40%
एक साल 4.90% 
एक साल 1 दिन से 2 साल तक 4.90%

आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) की एफडी रेट

मैच्योरिटी अवधि       ब्याज दरें
15 दिन से 29 दिन 2.50%
30 दिन से 45 दिन 3%
46 दिन से 60 दिन 3%
61 दिन से 90 दिन 3%
91 दिन से 12 दिन 3.50%
185 दिन से 210 दिन 4.40%
211 दिन से 270 दिन 4.40%
271 दिन से 289 दिन 4.40%
290 दिन से 1 साल से कम 4.40%
एक साल से 389 दिन 5%
390 दिन से 18 महीने से कम 5%
18 महीने से 2 साल तक 5.10%
2 साल 1 दिन से तीन साल तक 5.15%
3 साल 1 दिन से 5 साल तक 5.35%
5 साल 1 दिन से 10 साल तक 5.50%

एक्सिस बैंक (Axis Bank) की एफडी रेट

मैच्योरिटी अवधि       ब्याज दरें
7 दिन से 29 दिन तक  2.50%
30 दिन से 60 दिन तक  2.50%
61 दिन से 3 महीना तक 2.75%
3 महीना से 6 महीना तक 4%
6 महीना से 9 महीना तक 4.40%
9 महीना से 11 महीना 25 दिन तक 4.50%
11 महीना 25 दिन से 1 साल 5 दिन तक 5.15%
1 साल 5 दिन से 18 महीना तक 5.10%
18 महीना से 2 साल तक 5.25%
2 साल से 5 साल तक 5.40%
5 साल से 10 साल तक 5.50% 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर