Share Market Today, 11 Feb 2022: 58000 के नीचे खिसका सेंसेक्स, निफ्टी भी धड़ाम

बिजनेस
डिंपल अलावाधी
Updated Feb 11, 2022 | 11:18 IST

Share Market News Today (आज का शेयर बाजार), 11 February 2022: महंगाई और बॉन्ड यील्ड बढ़ने से अमेरिकी बाजारों में बिकवाली हावी रही। डाउ जोंस 500 अंकों से ज्यादा टूट गया। घरेलू शेयर बाजार भी लाल निशान पर है।

Share Market Today: Sensex Nifty Today
Share Market Today: 58000 के नीचे खिसका सेंसेक्स, निफ्टी भी धड़ाम  |  तस्वीर साभार: BCCL
मुख्य बातें
  • बीते तीन दिनों से कारोबार में जारी तेजी पर ब्रेक लग गया।
  • आज शेयर बाजार में गिरावट देखी जा रही है।
  • अमेरिकी बाजारों में भी गिरावट आई।

Share Market News Today, 11 Feb 2022: आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार खुलते ही धड़ाम हो गया है। कमजोर वैश्विक बाजारों से घरेलू शेयर बाजार प्रभावित हुआ। सुबह 11 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 941.37 अंक यानी 1.60 फीसदी गिरकर 57984.66 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 281.30 अंक (1.60 फीसदी) लुढ़ककर 17324.55 पर कारोबार कर रहा था। 

वहीं आज सेंसेक्स की शुरुआत 636.93 अंक (1.08 फीसदी) टूटकर 58289.10 के स्तर पर हुई थी। निफ्टी 194.10 अंक या 1.10 फीसदी नीचे 17411.70 पर खुला था। शुरुआती कारोबार में 547 शेयरों में तेजी आई, 1426 शेयरों में गिरावट आई और 93 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ था। इसके बाद सुबह 10 बजे सेंसेक्स 900.40 अंक नीचे 58025.63 पर पहुंच गया था। इस दौरान निफ्टी 17,500 के भी नीचे खिसक गया था। इसमें 271.40 अंकों की गिरावट आई थी और यह 17334.40 पर था।

दिग्गज शेयरों का हाल
खबर लिखने के समय तक निफ्टी में आईओसी और बीपीसीएल के अतिरिक्त सभी कंपनियों के शेयर लाल निशान पर थे। शीर्ष गिरावट वाले शेयरों में ग्रासिम, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, ब्रिटानिया और नेस्ले इंडिया शामिल हैं।

लाल निशान पर सभी सेक्टर्स
इस दौरान सभी सेक्टर्स लाल निशान पर थे। सबसे ज्यादा गिरावट आईटी, रियल्टी, फाइनेंस सर्विस और एफएमसीजी में आई। बैंक, ऑटो, मीडिया, मेटल, फार्मा, पीएसयू बैंक और प्राइवेट बैंक भी लाल निशान पर थे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर