Share Market Today, 22 Feb 2022: रूस-यूक्रेन संकट का साया, सेंसेक्स 1050 अंक फिसला

बिजनेस
डिंपल अलावाधी
Updated Feb 22, 2022 | 10:17 IST

Share Market News Today (आज का शेयर बाजार), 22 February 2022: रूस-यूक्रेन तनाव का सिर्फ शेयर बाजारों पर ही नहीं, बल्कि कच्चे तेल पर भी असर पड़ा है। क्रूड की कीमतों में लगातार तेजी आ रही है।

Share Market Today: Sensex Nifty Today
Share Market Today: रूस-यूक्रेन संकट का साया, सेंसेक्स 1050 अंक फिसला (Pic: iStock) 
मुख्य बातें
  • रूस-यूक्रेन संकट गहराने का असर एशियाई और यूरोपीय बाजारों पर दिखा।
  • विदेशी निवेशक भारत से पैसा निकाल रहे हैं।
  • निफ्टी और निफ्टी बैंक के मुकाबले Dow और Nasdaq में इस साल ज्यादा गिरावट आई है।

Share Market News Today, 22 Feb 2022: रूस और यूक्रेन (Russia Ukraine Crisis) के बीच संकट और भी गहरा गया है। इसका असर दुनियाभर के शेयर बाजारों पर देखने को मिल रहा है। दुनियाभर में शेयर बाजाों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। घरेलू शेयर बाजार की बात करें, तो आज सुबह 9:51 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 1050.98 अंक यानी 1.82 फीसदी गिरकर 56632.61 के स्तर पर पहुंच गया था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 326.90 अंक फिसलकर 16879.75 पर कारोबार कर रहा था। 

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 984.56 अंक (1.71 फीसदी) नीचे 56699.03 पर, और निफ्टी 281.20 अंक (1.63 फीसदी) नीचे 16925.50 पर खुला था। इस दौरान 254 शेयरों में तेजी आई, 1932 शेयरों में गिरावट आई और 48 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

फिलहाल सेंसेक्स में सभी शेयर गिरावट पर कारोबार कर रहे हैं। आइए डालते हैं दिग्गज शेयरों पर एक नजर-

लाल निशान पर सभी सेक्टर्स
सेक्टोरल इंडेक्स पर नजर डालें, तो निफ्टी पर सभी सेक्टर्स लाल निशान पर हैं। सबसे ज्यादा गिरावट मीडिया, पीएसयू बैंक, मेटल रियल्टी और और आईटी में है। बैंक, ऑटो, फाइनेंस सर्विस, एफएमसीजी, फार्मा और प्राइवेट बैंक भी लाल निशान पर है।

दरअसल रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के दो शहरों- डोनेत्स्क और लुहांस्क को स्वतंत्र रिपब्लिक की मान्यता दे दी है। इसके बाद रूस और पश्चिमी देशों के बीच टकराव और बढ़ गया है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर