Share Market Today, 6 May 2022: जबरदस्त गिरावट के साथ खुला बाजार, निफ्टी 16500 के नीचे

बिजनेस
डिंपल अलावाधी
Updated May 06, 2022 | 10:11 IST

Share Market News Today (आज का शेयर बाजार), 6 May 2022: 11 मार्च के बाद निफ्टी पहली बार 16,500 के नीचे पहुंचा।

Share Market Today: Sensex Nifty Today
Share Market Today: 11 मार्च के बाद पहली बार 16,500 के नीचे पहुंचा निफ्टी (Pic: iStock) 

Share Market News Today, 6 May 2022: शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार जबरदस्त गिरावट के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 980.45 अंक फिसलकर 54,721.78 के स्तर पर था। इस दौरान निफ्टी 300.15 अंक नीचे 16,382.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। सभी सेक्टोरल इंडेक्स में कम से कम 1 फीसदी की गिरावट है।

लाल निशान पर सभी सेक्टर्स 
सबसे ज्यादा गिरावट निफ्टी आईटी, रियल्टी और मेटल में आई। इनके अलावा बैंक, ऑटो, फाइनेंस सर्विस, एफएमसीजी, मीडिया, फार्मा, पीएसयू बैंक और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।

बाजार में क्यों आई गिरावट?
अमेरिकी शेयर बाजारों में आई भारी गिरावट से भारतीय बाजार में गिरावट आई। ग्लोबल स्तर पर निवेशक फिलहाल टेक्नोलॉजी, ग्रोथ और इंटरनेट शेयरों से पैसा निकल रहे हैं। अमेरिकी बाजारों में भारी बिकवाली हुई। Dow Jones 1063 अंक टूट गया। Nasdaq में पांच फीसदी से भी ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। 21 अप्रैल के उच्च स्तर से नैस्टैड में 10 फीसदी और निफ्टी 50 में 4 फीसदी की गिरावट आई। ऐसा है ग्लोबर मार्केट का हाल-

  • नैस्डैक - 10 फीसदी की गिरावट
  • S&P 500 - आठ फीसदी की गिरावट
  • डाउ जोंस - सात फीसदी की गिरावट
  • यूरो - सात फीसदी की गिरावट
  • CAC 40 - छह फीसदी की गिरावट
  • DAX - पांच फीसदी की गिरावट
  • निक्केई 225 - तीन फीसदी की गिरावट
  • FTSE - दो फीसदी की गिरावट

खबर लिखने के समय तक ऐसा था दिग्गज शेयरों का हाल-

बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 2,55,78,156.97 करोड़ रुपये हो गया।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर