दादा-दादी बने मुकेश और नीता अंबानी, आकाश और श्लोका के घर बेटे का हुआ जन्म

पहली बार दादा और दादी बनने पर नीता और मुकेश अंबानी ने प्रसन्नता जाहिर की है। बच्चे की मां और लड़के दोनों का स्वास्थ्य ठीक है। बच्चे के जन्म के बाद मेहता और अंबानी परिवार में खुशी का माहौल है।

Shloka and Akash Ambani became proud parents of a baby boy today
दादा-दादी बने मुकेश और नीता अंबानी। 

मुंबई : नीता और मुकेश अंबानी दादा और दादी बन गए हैं। श्लोका और आकाश अंबानी के घर लड़के ने जन्म लिया है। अंबानी परिवार के प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी दी है। बयान के मुताबिक भगवान कृष्ण के आशीर्वाद एवं कृपा से श्लोका और आकाश अंबानी के घर पर आज लड़के ने जन्म लिया। श्लोका और आकाश भाग्यशाली माता-पिता बन गए हैं। पहली बार दादा और दादी बनने पर नीता और मुकेश अंबानी ने प्रसन्नता जाहिर की है। बच्चे की मां और लड़के दोनों का स्वास्थ्य ठीक है। बच्चे के जन्म के बाद मेहता और अंबानी परिवार में खुशी का माहौल है।

आकाश और श्लोका ने एक साथ पढ़ाई की है
आकाश अंबानी, मुकेश एवं नीता अंबानी के बड़े बेटे हैं और श्लोका हीरा कारोबारी रसेल मेहता एवं मोना की बेटी हैं। दोनों ने धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाई की। श्लोका और आकाश दोनों एक दूसरे को बचपन से जानते हैं।

Akash Ambani

मार्च 2019 में हुई शादी
आकाश और श्लोका की शादी मार्च 2019 में हुई। इस शादी में राजनीति, खेल और सिनेमा की दिग्गज हस्तियां शामिल हुई थीं। खास बात यह है कि इस शादी में ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई भी शामिल हुए। दोनों की सगाई जून 2018 में हुई। 

शादी के बाद ग्रैंड रिसेप्शन 
आकाश और श्लोका की शादी के बाद ग्रैंड रिसेप्शन रखा गया था। रिसेप्शन में भी सभी क्षेत्रों के नामचीन लोगों ने शिरकत की। इस शादी के चर्चे विदेशों तक हुए। शादी के जोड़े में श्लोका बेहद खूबसूरत लग रही थीं। अपनी शादी में श्लोका मेहता ने अबू जानी संदीप खोसला का डिजाइन किया हुआ लहंगा पहना था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर