स्विगी ने किया खुलासा, भारत में लॉकडाउन के दौरान मिले चिकन बिरयानी के 5.5 लाख ऑर्डर

बिजनेस
आईएएनएस
Updated Jul 24, 2020 | 19:24 IST

फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी ने खुलासा किया कि देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान भारत में 5.5 लाख चिकन बिरयानी के ऑर्डर मिले।

Swiggy reveals, found 5.5 lakh chicken biryani orders during lockdown in India
लॉकडाउन में ऑर्डर को लेकर स्विगी ने खुलासा किया  |  तस्वीर साभार: IANS
मुख्य बातें
  • फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी ने फूड ऑर्डर के बारे में खुलासा किया
  • रिपोर्ट के अनुसार प्रत्येक रात 8 बजे तक औसतन 65,000 फूड ऑर्डर किया गया
  • स्विगी ने करीब 1,20,000 बर्थडे केक डिलीवर किए हैं

नई दिल्ली : कोरोना वायरस महामारी मद्देनजर देशव्यापी लॉकडाउन में भारत में स्विगी द्वारा 5.5 लाख चिकन बिरयानी का ऑर्डर किया गया। स्विगी ने एक रिपोर्ट में इसका खुलासा किया। फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी ने खुलासा किया कि लगभग 323 मिलियन किलो प्याज और 56 मिलियन किलो केले को ग्रोसरी के माध्यम से डिलीवर किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार प्रत्येक रात्रि 8 बजे तक औसतन 65,000 फूड ऑर्डर किया गया।

लॉकडाउन के दौरान पिछले कुछ महीनों में लगभग 1,29,000 चोको लावा केक ऑर्डर किए गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इसके बाद गुलाब जामुन और चीक बटरस्कॉच फ्लेवर केक के ऑर्डर मिले हैं। लॉकडाउन के दौरान स्विगी ने लगभग 1,20,000 बर्थडे केक डिलीवर किए हैं। आंकड़ों से पता चला है कि कोरोनावायरस महामारी के बीच 47,000 फेस मास्क के साथ सैनिटाइजर और हैंड वॉश की 73,000 से अधिक बोतलें डिलीवर की गई हैं।

कंपनी ने एक बयान में कहा, अगर फूड की बात करें तो, जो लोग खाना नहीं बना रहे थे तब उन्हें बिरयानी से बहुत आराम मिला। इस दौरान हमें 5.5 लाख बिरयानी के ऑर्डर मिले। रिपोर्ट के अनुसार, तत्काल नूडल्स के करीब 3,50,000 पैकेट ऑर्डर किए गए थे। इसके अलावा, स्विगी की होप, नॉट हंगर पहल ने 10 करोड़ रुपए से अधिक जुटाए, जिससे लॉकडाउन के दौरान 30 लाख लोगों को भोजन वितरित किए गए।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर