Sensex Growth Record : सेंसेक्स 2021 में कब-कब बनाया नया रिकॉर्ड, जानिए प्रमुख डवलपमेंट

बिजनेस
भाषा
Updated Aug 31, 2021 | 18:44 IST

शेयर बाजार प्रतिदिन नई ऊंचाइयों को छू रहा है। बीएसई और निफ्टी एक बार फिर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए हैं।

When Sensex made new records in 2021,the major developments
सेंसेक्स में रिकॉर्ड ग्रोथ 
मुख्य बातें
  • सेंसेक्स पहली बार 57,000 अंक के ऊपर बंद हुआ।
  • निफ्टी अब तक के उच्चतम स्तर 17,132.20 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजारों के रोज नई ऊंचाइयों पर पहुंचने का सिलसिला जारी है। बीएसई सेंसेक्स मंगलवार को 663 अंक उछलकर पहली बार 57,000 अंक के ऊपर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी भी 17,000 अंक के ऊपर निकल गया। 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 57,625.26 अंक तक चला गया था। अंत में यह 662.63 अंक यानी 1.16 प्रतिशत उछलकर रिकॉर्ड 57,552.39 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 201.15 अंक यानी 1.19 प्रतिशत चढ़कर अब तक के उच्चतम स्तर 17,132.20 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह रिकॉर्ड 17,153.50 अंक तक चला गया था। नीचे जानिए इस साल सेंसेक्स ने कब-कब रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की।

वर्ष 2021 में सेंसेक्स ने पहली बार कई नए पड़ाव हासिल किए। इस साल सेंसेक्स से जुड़े प्रमुख घटनाक्रम इस प्रकार हैं:-सेंसेक्स 2021 में कब, कहां पहुंचा-

  1. 21 जनवरी 2021- इस दिन सेंसेक्स ने कारोबार के दौरान पहली बार 50,000 अंक का आंकड़ा पार किया।
  2. 3 फरवरी 2021- सेंसेक्स पहली बार 50,000 अंक के पार बंद हुआ।
  3. 5 फरवरी 2021- कारोबार के दौरान सेंसेक्स पहली बार 51,000 अंक के पार पहुंचा।
  4. 8 फरवरी 2021- इस दिन सेंसेक्स पहली बार 51,000 अंक के पार बंद हुआ।
  5. 15 फरवरी 2021- इस दिन पहली बार सेंसेक्स 52,000 अंक के पार गया।
  6. 22 जून 2021- को दिन में कारोबार के दौरान सेंसेक्स 53,000 अंक पर पहुंचा।
  7. 7 जुलाई 2021-को सेंसेक्स पहली बार 53,000 अंक के पार बंद हुआ।
  8. 4 अगस्त 2021-इस दिन सेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान पहली बार 54,000 अंक के पार गया। बाद में यह इस स्तर के पार बंद हुआ।
  9. 13 अगस्त 2021-सेंसेक्स पहली बार 55,000 अंक के पार जाने के बाद इस स्तर पर बंद हुआ।
  10. 18 अगस्त 2021-दिन में कारोबार के दौरान सेंसेक्स 56,000 अंक के पार गया।
  11. 27 अगस्त 2021-सेंसेक्स पहली बार 56,000 अंक के पार बंद हुआ।
  12. 31 अगस्त 2021-सेंसेक्स 57,000 अंक के पार जाने के बाद पहली बार इस स्तर के पार बंद हुआ।

बीएसई की सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण अपने सर्वकालिक उच्चस्तर 2,50,02,084.01 करोड़ रुपये पर पहुंचा। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स इस साल अब तक 9,801.06 अंक या 20.52 प्रतिशत चढ़ा है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर