LIVE BLOG
More UpdatesMore Updates

Union Budget 2022 Highlights: इनकम टैक्स पर नहीं मिली राहत, वित्त मंत्री बोलीं-आम आदमी का रखा पूरा ध्यान

Budget 2022 Highlights, Union Budget 2022 Highlights, FM Nirmala Sitharaman Speech: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने साल 2022-23 के लिए बजट पेश कर दिया है। कोरोना काल में इस बजट पर देश के आम आदमी से लेकर बिजनसमैन तक की पैनी नजर थी। आइए जानते हैं अर्थव्यवस्था को बूस्टर डोज देने के लिए सरकार ने क्या ऐलान किए।

Union Budget 2022 Highlights: इनकम टैक्स पर राहत नहीं, डिजिटल कमाई पर अब 30 फीसदी टैक्स
Union Budget 2022 Highlights: इनकम टैक्स पर राहत नहीं, डिजिटल कमाई पर अब 30 फीसदी टैक्स

Budget 2022 Highlights, Union Budget 2022 Highlights, FM Nirmala Sitharaman Speech: सबका साथ, सबका विकास और विश्वास के मूलमंत्र के साथ चलने वाली मोदी सरकार पहले ही कह चुकी है कि अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे। आम आदमी उम्मीद कर रहे थे कि सरकार टैक्स स्लैब में बदलाव करेगी, लेकिन इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। इससे पहले 31 जनवरी 2022 को इकोनॉमिक सर्वे पेश हुआ था। 

Budget 2022 Income Tax Slabs and Rates Live: Check here

पिछली बार की तरह इस साल का बजट भी पेपरलेस था। मालूम हो कि कोरोना वायरस महामारी के समय में यह दूसरा केंद्रीय बजट था। वहीं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का यह चौथा बजट था। उम्मीद की जा रही है कि बजट में हुई घोषणाओं से अब अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी।

Feb 01, 2022  |  04:54 PM (IST)
किसानों की आय बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयास

जब भी महंगाई बढ़ती है तो सरकार फौरन कदम उठाती है। किसानों की आय बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने कई कदम उठाए हैं। ECLGS योजना के तहत गारंटी कवर को 50 हजार करोड़ तक बढ़ाया गया है।

Feb 01, 2022  |  04:43 PM (IST)
यह बजट आशावादी है- निर्मली सीतारमण

हम अपने पिछले बजट की राह पर हैं। एमएसएमई सेक्टर को महामारी के दौरान और उसके बाद भी राहत दी गई है। बजट में क्रूड प्रोसेसिंग के लिए प्रावधान किया गया, इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर पर जोर देने का मतलब है ज्यादा रोजगार : वित्त मंत्री

Feb 01, 2022  |  04:38 PM (IST)
बजट में ज्यादा नौकरियों पर दिया गया जोर

बजट में आम आदमी का पूरी तरह ध्यान रखा गया। सरकार बजट से केवल सुधार की उम्मीद कर रही है। बजट में ज्यादा नौकरियों पर जोर दिया गया।

Feb 01, 2022  |  04:15 PM (IST)
अर्थव्यवस्था में तेज उछाल

2022-23 के दौरान राष्ट्रीय राजमार्गों को 25,000 किलोमीटर तक बढ़ाया जाएगा। आगे प्रेस वार्ता में वित्त मंत्री ने कहा कि 2021-22 में भारतीय अर्थव्यवस्था में तेज उछाल दिखाई दिया है।

Feb 01, 2022  |  04:13 PM (IST)
एयर इंडिया और एलआईसी पर क्या कहा?

इस साल तक एलआईसी का आईपीओ आ सकता है। सरकार ने इस साल एयर इंडिया की बिक्री पूरी कर ली है।

Feb 01, 2022  |  04:12 PM (IST)
9.2 फीसदी रह सकती है आर्थिक ग्रोथ

मौजूदा साल में भारत की आर्थिक ग्रोथ 9.2 फीसदी रह सकती है। पीएम गति शक्ति के जरिए इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़ा निजी निवेश होगा। पीएम गति शक्ति मास्टरप्लान विकास के सात इंजन पर आधारित है।

Feb 01, 2022  |  04:09 PM (IST)
एक भी रुपये नहीं बढ़ाया गया टैक्स

प्रेस वार्ता में वित्त मंत्री ने बोला कि टैक्स में कोई बढ़ातरी नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का निर्देश था कि कोरोना काल में टैक्स का बोझ न बढ़े।

Feb 01, 2022  |  04:05 PM (IST)
बजट पर वित्त मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस

संसद में बजट 2022-23 पेश करने के बाद केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में वह बजट को लेकर मीडिया के सवालों का जवाब दे रही हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बजट के लिए वित्त मंत्री और उनकी पूरी टीम को बधाई दी।

Feb 01, 2022  |  03:41 PM (IST)
Budget LIVE 2022: बजट का एक महत्वपूर्ण पहलू है- गरीब का कल्याण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस बजट का एक महत्वपूर्ण पहलू है- गरीब का कल्याण। हर गरीब के पास पक्का घर हो, नल से जल आता हो, उसके पास शौचालय हो, गैस की सुविधा हो, इन सभी पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसके साथ ही आधुनिक इंटरनेट कनेक्टिविटी पर भी उतना ही जोर है। पीएम ने वित्त मंत्री निर्मला और उनकी पूरी टीम को बजट के लिए बधाई दी।

Feb 01, 2022  |  03:24 PM (IST)
बजट पर पीएम मोदी का बयान

वित्त मंत्री द्वारा बजट पेश किए जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, 'यह बजट ज्यादा निवेश, अधिक बुनियादी ढांचा और ज्यादा रोजगार की संभावनाओं से भरा हुआ है।'

Feb 01, 2022  |  02:25 PM (IST)
यहां देखें ऐलानों का सबसे सटीक विश्लेषण
Feb 01, 2022  |  01:57 PM (IST)
चुनिंदा केमिकल्स पर ड्यूटी हुई कम
Feb 01, 2022  |  01:56 PM (IST)
डिफेंस सेक्टर के लिए किया ये ऐलान

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए केंद्रीय बजट पेश करते हुए डिफेंस सेक्टर में आयात घटाने और देश को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया। वित्त वर्ष 2023 में रक्षा क्षेत्र से जुड़ी 68 फीसदी खरीदारी घरेलू कंपनियों से की जाएगी।

Feb 01, 2022  |  01:43 PM (IST)
बुनियादी बैंकिंग प्रणाली से जोड़े जाएंगे पोस्ट ऑफिस

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत में सभी 1.5 लाख पोस्ट ऑफिस को मूल बैंकिंग प्रणाली से जोड़ा जाएगा। इससे काफी फायदा होगा क्योंकि लोग अपने खातों का ऑनलाइन संचालन कर सकेंगे। 2022 में देश के पूरे 100 फीसदी 1.5 लाख पोस्ट ऑफिस बुनियादी बैंकिंग प्रणाली से जुड़ जाएंगे।

Feb 01, 2022  |  01:23 PM (IST)
जनवरी 2022 में GST कलेक्शन 1.41 लाख करोड़ रुपये रहा
Feb 01, 2022  |  01:21 PM (IST)
Budget LIVE 2022: हीरों पर सीमा शुल्क घटा

देश के आभूषण निर्यात उद्योग को बढ़ावा देने के लिए कट, पॉलिश किए गए डायमंड पर सीमा शुल्क घटाकर 5 फीसदी किया जाएगा।

Feb 01, 2022  |  01:05 PM (IST)
LTCG सरचार्ज 15 फीसदी पर कैप

वित्त मंत्री ने बजट भाषण में कहा कि किसी भी एसेट पर LTCG सरचार्ज 15 फीसदी से ज्यादा नहीं हो। Undisclosed इनकम पर कोई भी घाटा सेट ऑफ नहीं होगा।

Feb 01, 2022  |  01:03 PM (IST)
Budget 2022 LIVE: टैक्स पर बड़ी घोषणाएं

सरकारी कर्मचारियों के लिए NPS पर टैक्स राहत को बढ़ाकर 14 फीसदी किया जाएगा। स्टार्टअप्स के लिए टैक्स राहत 1 साल तक बढ़ी। CAPEX 5 लाख करोड़ रुपये से बढ़ाकर 7.5 लाख करोड़ रुपये और FY23 में CAPEX को 35 फीसदी  बढ़ाया गया।

Feb 01, 2022  |  12:39 PM (IST)
इनकम टैक्स पर राहत नहीं, दरों और स्लैब में कोई बदलाव नहीं

एक बार फिर इनकम टैक्स पर कोई राहत नहीं मिली है। वित्त मंत्री द्वारा आज पेश किए गए बजट में न तो इनकम स्लैब में कोई बदलाव किया है और न ही रेट में कोई बदलाव किया है। सब पहले जैसा ही बरककरार है। हालांकि  वित्त मंत्री ने डिजिटल कमाई करने वालों पर टैक्स लगा दिया है। इसके तहत क्रिप्टो करंसी और वर्चुअल एसेट से कमाई पर 30 फीसदी टैक्स लगेगा।

Feb 01, 2022  |  12:30 PM (IST)
जारी होंगे ग्रीन बॉन्ड

सरकार के कर्ज कार्यक्रम के तहत संसाधन जुटाने को सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड जारी किए जाएंगे। डाटा सेंटर और ऊर्जा भंडारण प्रणाली को बुनियादी ढांचे का दर्जा दिया जाएगा, इससे कर्ज लेना आसान होगा। वित्त वर्ष 2021-22 में राजकोषीय घाटा 6.9 फीसदी 2022-23 में 6.4 प्रतिशत रहने का अनुमान है। राज्यों को 2022-23 में जीएसडीपी के चार फीसदी तक राजकोषीय घाटे की अनुमति दी जाएगी: वित्त मंत्री। कुल खर्च और प्राप्तियों का लेखा-जोखा पेश करते हुए, एफएम ने कहा कि वित्त वर्ष के दौरान सरकार का कुल खर्च 39.45 लाख करोड़ रुपये है।