Chandigarh Facebook blackmailer: फेसबुक पर लड़की बनकर लोगों को करता था ब्लैकमेल, 3 गिरफ्तार

चण्डीगढ़ समाचार
Updated Mar 07, 2022 | 14:32 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Chandigarh Facebook blackmailer: चंडीगढ़ पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह के तीन शातिर अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह तीनों आरोपी नाइजीरियन है, जो फेसबुक पर लड़कियों के नाम से आईडी बनाकर लोगों को अपने जाल में फंसा कर उन्हें ब्लैकमेल करते थे।

cyber frauds
लड़की बनकर ऑनलाइन ठगी करने वाले तीन शातिर गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर)  |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • लड़की बनकर ऑनलाइन ठगी करने वाले तीन शातिर नाइजीरियन युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • फेसबुक पर लड़की बनकर दिल्ली से लोगों को बनाते थे ठगी का शिकार
  • आरोपियों की पहचान की गिदोन सेबेस्टियन, क्लेमेंट अफुल और मोइस केई के रूप में हुई

Facebook blackmailer: चंडीगढ़ पुलिस ने हाल ही में बड़ी कामयाबी हासिल की है। ऑनलाइन ठगी करने वाले तीन नाइजीरियन शातिर युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह तीनों शातिर नाइजीरियन युवक भारतीयों को ब्लैकमेल कर उनसे मोटी रकम वसूलते थे। दरअसल यह तीनों नाइजीरियन युवक एक गिरोह चलाते थे जिसमें वह फेसबुक पर लड़कियों के नाम से फर्जी आईडी बनाकर युवकों से चैट करते थे जहां उन्हें ब्लैकमेल कर वह उनसे मोटी रकम वसूलते थे।

आरोपियों की पहचान 42 वर्षीय गिदोन सेबेस्टियन, 33 वर्षीय क्लेमेंट अफुल व 30 वर्षीय मोईस के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को जिला अदालत में पेश किया था, जहां अदालत ने आरोपियों को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। 

विदेशी लड़की की आईडी बनाकर की 9 लाख रुपए की ठगी

नाइजीरियन युवक विदेशी लड़की के नाम की आईडी बनाकर दिल्ली व आसपास रहने वाले भारतीयों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजना शुरू कर दिया। विदेशी लड़की की फ्रेंड रिक्वेस्ट आते ही लोगों ने तेजी से उसे एक्सेप्ट करना शुरू कर दिया। इसके बाद नाइजीरियन युवकों ने एक व्यक्ति से 8 लाख 72 हजार रुपए की ठगी की। चंडीगढ़ पुलिस की साइबर क्राईम इन्वेस्टिगेशन सेल ने गहन जांच करने के बाद तीनों विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 
30 मोबाइल, 40 एटीएम कार्ड व 8 बैंक पासबुक हुए बरामद

पुलिस ने इन नाइजीरियन युवको से करीब 23 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। इसके अलावा इनके पास विभिन्न कंपनियों के करीब 23 सिम कार्ड, 40 एटीएम कार्ड व 8 बैंक पासबुक भी मिले हैं।वहीं 4 चेक बुक, 5 वाईफाई हॉटस्पॉट, एक डोंगल सहित चार लैपटॉप भी बरामद किए गए हैं। पुलिस गहनता से इस पर जांच कर रही है। डीएसपी रश्मि शर्मा यादव ने बताया कि आरोपी विदेशी लोगों के साथ भी लड़की बनकर गिफ्ट देने का झांसा देकर ठगी करते हैं। तीनों आरोपी दिल्ली के पालम में किराए के मकान में रहकर ठगी को अंजाम देते थे।

अगली खबर