Chandigarh News: आम जनता की समस्‍या सुनने के बाद अब प्रशासन कारोबारियों की सुनेगा शिकायत, यहां लगेगा कैंप

Chandigarh News: आम शहरवासियों की प्रॉपर्टी से जुड़ी शिकायतें सुनने के बाद अब संपदा विभाग शहर के कारोबारियों व उद्योगपतियों की समस्‍याओं को सुनकर उसका भी निवारण करेगा। डीसी के निर्देश पर अगले सप्‍ताह इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 और फेस-2 में समस्या निवारण कैंप लगाया जाएगा।

Chandigarh administration
प्रशासन सुलझाएगा कारोबारियों व उद्योगपतियों के प्रॉपर्टी विवाद   |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 और फेस-2 में लगेगा समस्या निवारण कैंप
  • यहां पर सुनी जाएगी कारोबारियों व उद्योगपतियों की प्रॉपर्टी की समस्‍या
  • उद्योगपतियों से बात कर संपदा विभाग जल्‍द करेगा तारीखों की घोषणा

Chandigarh News: चंडीगढ़ के आम लोगों की शिकायतें सुन उसका निवारण करने के बाद अब प्रशासन जल्‍द ही शहर के कारोबारियों और उद्योगपतियों की समस्‍या सुन उसका निवारण करेगी। इसके लिए संपदा कार्यालय द्वारा इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 और फेस-2 में समस्या निवारण कैंप लगाया जाएगा। इस शिविर में उद्योगपतियों की समस्याओं को हल करने का प्रयास किया जाएगा। इस संदर्भ में डीसी विनय प्रताप सिंह ने संपदा कार्यालय के अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए है।

डीसी की तरफ से जारी निर्देश में कहा गया है कि उद्योगपतियों की प्रॉपर्टी से जुड़ी सभी समस्याएं को सुनने और इसके जल्‍द से जल्‍द निवारण के लिए दो दिवसीय कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों को शहर के प्रमुख उद्योगपतियों से बात कर तारीख निर्धारित करने का कहा गया है। संपदा अधिकारियों ने बताया कि उद्योगपतियों से बात की जा रही है। इस कैंप की तारीखों का एलान एक दो दिन में कर दिया जाएगा। यह कैंप अगले सप्‍ताह किसी भी दिन आयोजित किया जा सकता है। कैंप के अंदर प्रॉपर्टी से जुड़े सभी विवादों का अधिकारियों द्वारा मौके पर ही निपटारा किया जाएगा।

प्रॉपर्टी के लंबित विवादों को हल करना मकसद

बता दें कि हालही में संपदा विभाग द्वारा रेजिडेंशियल प्रापर्टी से जुड़े विवाद को निपटाने के लिए 2 दिन का शिकायत निवारण शिविर लगाया गया था। पहले दिन शिविर का आयोजन सेक्टर-19 ए कम्युनिटी सेंटर में लगाया गया। यहां सेक्‍टर एक से लेकर सेक्टर-30 तक के लोगों की 126 शिकायतों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। वहीं कई ऐसी शिकायतें भी थी, जिनके लिए 30 दिन का समय दिया गया है। इसी तरह दूसरे दिन सेक्टर-38 सी कम्युनिटी सेंटर में शिविर लगाया गया। यहां पर 178 शिकायतों का निपटारा किया गया। डीसी विनय प्रताप सिंह ने बताया कि संपदा कार्यालय की तरफ से इस प्रकार के कदम इसलिए उठाया जा रहे हैं ताकि कमर्शियल और रेजिडेंशियल प्रापर्टी में लंबित विवादों को जल्‍द से जल्‍द हल किया जा सके।

अगली खबर