Chandigarh News: दो सीनियर सीटिजन्स के चोरी के तरीकों को देख पुलिस भी हैरान, दर्ज है 67 से ज्यादा केस

Chandigarh News: सीनियर सिटीजन होने का फायदा उठाकर चोरी करने वाली दो शातिर चोरनी को चंडीगढ़ पुलिस ने काबू किया है। पकड़ी गई आरोपित गुरमीतो उर्फ लच्छमी पर एनडीपीएस, स्नैचिंग, धोखाधड़ी, चोरी और एक्साइज के कुल 33 मामले दर्ज हैं। वहीं दूसरी चोरनी सत्या उर्फ प्रीतो पर 34 मामले दर्ज हैं।

Chandigarh Police
प्रतीकात्मक फोटो  |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • सीनियर सिटीजन का फायदा उठाकर करती थी चोरियां
  • दोनों पर विभिन्‍न थानों में दर्ज है 67 मुकदमें
  • पीजीआई में एक महिला का कड़ा चुराने के बाद आई गिरफ्त में

Chandigarh Thieves:  एक तो महिला ऊपर से सीनियर सिटीजन, अगर ये हमें बस या मेट्रो में सफर के दौरान मिल जाती हैं तो अमूमन सभी अपनी सीट इनके लिए खाली कर देते हैं। लेकिन अगर आप चंडीगढ़ के दो सीनियर सीटिजन महिलाओं के बारे में सुनेंगे तो आपका सर चकरा जाएगा। ये हैं 70 साल की नाम गुरमीतो उर्फ लच्छमी और 65 साल की सत्या देवी उर्फ प्रीतो। अपराध की दुनिया में इनका डंका बजता है। इन्‍हें चंडीगढ़ का सबसे शातिर चोरनी कहा जाता है। पुलिस रिकार्ड के अनुसार इन दोनों महिलाओं पर चंडीगढ़ समेत पंजाब में 67 अपराधिक मामले दर्ज हैं। घटनाओं को अंजाम देने के लिए ये अपने उम्र का फायदा उठाती हैं, लेकिन अब ये चंडीगढ पलिस के हत्‍थे चढ़ गई हैं।

चंडीगढ़ पुलिस को मिली सफलता

चंडीगढ़ पुलिस को यह सफलता तब मिली, जब इन दोनों ने पीजीआई में जांच कराने आई एक महिला का सोने का कड़ा चोरी कर लिया। जिसके बाद जांच करते हुए पुलिस इन दोनों के पास पहुंची और गिरफ्तार कर लिया। करने के मामले में इन दोनों महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि इन दोनों महिलाओं पर पहले भी चोरी, स्नैचिंग और एनडीपीएस के कई मामले दर्ज हैं। पकड़ी गई महिलाओं की पहचान 65 साल की सत्या उर्फ प्रीतो और 70 साल की गुरमीतो उर्फ लच्छमी के रूप में हुई है। इन आरोपितों के पास से पुलिस ने 16 ग्राम सोने का कड़ा और एक कटर भी बरामद किया है।

एक पर 33 तो दूसरे पर 34 मामले दर्ज

पुलिस ने जब दोनों से कड़ी पूछताछ की तो दोनों ने कई बड़े खुलासे किए। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि दोनों आरोपित महिलाओं पर चंडीगढ़ में कई केस दर्ज है। इनमें आरोपित गुरमीतो उर्फ लच्छमी पर एनडीपीएस, स्नैचिंग, धोखाधड़ी, चोरी और एक्साइज के कुल 33 मामले दर्ज हैं। वहीं सत्या उर्फ प्रीतो पर 34 मामले दर्ज हैं। दोनों आरोपित महिलाओं को कोर्ट में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

अगली खबर