Chandigarh Weather : इस बार पड़ेगी भीषण गर्मी, जानें पूरे सप्ताह कैसा रहेगा मौसम का हाल

Chandigarh Weather: ट्राई सिटी चंडीगढ़ में इस सप्ताह तापमान करीब चार डिग्री तक बढ़ सकता है। इस समय भी गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। मौसम विभाग के अनुसार इस बार शहर के लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

Weather
इस बार पड़ेगी भीषण गर्मी (प्रतीकात्मक तस्वीर)  |  तस्वीर साभार: BCCL
मुख्य बातें
  • अप्रैल के पहले सप्ताह में शहर के तापमान में आएगा बढ़ा उछाल
  • वीरवार को आसमान में छाए रहेंगे हल्के बादल
  • लोगों को इस बार करना पड़ सकता है रिकार्ड तोड़ गर्मी का सामना

Chandigarh Weather: मार्च खत्म होने के साथ ही पूरे देश में तापमान बढ़ने लगा है। चंडीगढ़ में भी मौसम बदल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों के अंदर शहर के तापमान में चार डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। शहरवासियों को अप्रैल के पहले सप्ताह से ही गर्मी का प्रचंड रुप देखने को मिल जाएगा। ग्‍लोबल वार्मिंग के कारण पर्यावरण में हो रहे बदलाव का असर इस शहर पर भी देखने को मिल रहा है। पिछले सात साल में ऐसा पहली बार हुआ है कि, जब मार्च में यहां न तो बारिश हुई है और न ही बादल छाए है।

हालांकि इस बीच पिछले कुछ दिनों से सुबह और रात के मौसम में जरुर फर्क देखने को मिल रहा है। मौसम में हुए इस बदलाव के कारण रात और अल सुबह के समय हल्की ठंड पड़ रही है। वहीं मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि, इस बार यहां रिकार्ड तोड़ गर्मी पड़ेगी। सोमवार को शहर का तापमान 35 डिग्री दर्ज की गई।

गर्मी कर रही लोगों को बेहाल

मौसम विभाग ने मार्च के पहले सप्‍ताह में ही तीन महीनों का पूर्वानुमान जारी कर दिया था। जिसमें विभाग ने अंदेशा जताया था कि, इस बार उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के इलाकों में भीषण गर्मी पड़ेगी। इसका असर भी अब देखने को मिल रहा है। दोपहर के समय चंडीगढ़ में तापमान बढ़ने के साथ गर्म हवाएं भी चलने लगती हैं, जिससे लोगों का बाहर निकला भी मुश्किल हो जाता है।

जानें, आने वाले दिनों में मौसम का हाल

मंगलवार- आसमान साफ रहेगा, अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के आसपास बना रहेगा।

बुधवार- आसमान साफ रहेगा, अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के आसपास बना रहेगा।

वीरवार- बादल छाए रह सकते हैं, अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री के आसपास बना रहेगा।

शुक्रवार- आसमान साफ रहेगा, अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के आसपास बना रहेगा।

शनिवार- आसमान साफ रहेगा, अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री के आसपास बना रहेगा।

रविवार- आसमान साफ रहेगा, अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री के आसपास बना रहेगा।

अगली खबर