Chandigarh: महिला का दावा, व्‍यक्ति रखता था बेटी पर गलत नजर, इसलिए कर दी हत्‍या, अब हुई गिरफ्तार

Chandigarh Crime: शहर के खरड़ के सन्नी एनक्लेव में हुए हत्‍या की महिला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित ने पूछताछ में हत्‍या की बात कबूल की है।

 killer arrested
हत्‍यारोपी महिला गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर)  |  तस्वीर साभार: BCCL
मुख्य बातें
  • सन्नी एनक्लेव में हुई हत्‍या की महिला आरोपी गिरफ्तार
  • महिला ने गला घोंट कर हत्‍या की बात कबूली
  • मृतक और आरोपी महिला के बीच थे अवैध संबंध

Chandigarh Crime: चंडीगढ़ के खरड़ के सन्नी एनक्लेव में हुए एक व्‍यक्ति के हत्‍या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस हत्‍याकांड को एक महिला ने अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में महिला ने दावा किया कि, मृतक व्‍यक्ति उसकी बेटी पर गलत नजर रखता था। इसलिए उसने उसकी हत्या कर दी। पुलिस इस मामले में अब महिला को रिमांड लेकर और तथ्य जुटा सकती है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला और के मृतक के साथ अवैध संबंध थे। इस हत्‍या मामले में सेक्‍टर-39 थाने में केस दर्ज किया गया है। थाने में सेक्टर 41-ए के रहने वाले साहिल ने शिकायत दी थी। जिसमें उसने महिला शालू पर अपने पिता की हत्‍या का आरोप लगाया था। घटना के बाद से ही महिला फरार चल रही थी।

हत्‍या के बाद हो गई थी फरार  

पुलिस को दी शिकायत में साहिल ने कहा कि दो दिन पहले उसके पिता चंद्र पाल एक दिन पहले यह कह सुबह 10 बजे घर से निकले थे कि, शाम तक लौट आएंगे। उसी शाम करीब पांच बजे शालू ने साहिल को फोन कर कहा कि, उसके पिता ने ज्यादा शराब पी ली है। वह उसे अब परेशान कर रहे हैं। साहिल ने कहा कि, इसके बाद मैनें अपने पिता को फोन किया, लेकिन उनका फोन पिक नहीं हुआ। साहिल के मुताबिक, उक्‍त महिला घर पर सफाई का कार्य करती थी और उसका उसके पिता के साथ संबंध थे। साहिल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि, सुबह शालू ने साहिल को फिर फोन कर सेक्टर 41-ए के एक मकान में बुलाया और खुद वहां से भाग गई। वहां उसके पिता का शव पड़ा था और गले पर लाल निशान थे।

गला घोंट कर की हत्‍या

पुलिस जांच में गला घोंट कर हत्‍या की बात सामने आई। जिसके बाद पुलिस ने सारे सबूत जुटाते हुए शालू को शहर के ही एक इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, शालू का अपने पति से तलाक हो रखा था और उसकी एक बेटी है। पुलिस के अनुसार, हत्‍यारोपी पूछताछ में बताया कि, मृतक उसकी बेटी पर गलत नजर रखता था और बेटी के लिए वह उस पर दबाव बना रहा था। जिस कारण से उसने व्‍यक्ति की हत्‍या कर दी।

अगली खबर