Chandigarh Crime: चंडीगढ़ के एक होटल में एके-47 से चली गोली, पंजाब पुलिस का जवान गंभीर, जांच में जुटी पुलिस

Chandigarh Crime: सेक्‍टर-22 इलाके में स्थित एक होटल से बुधवार सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। जांच में पता चला कि, यहां पर पंजाब पुलिस के दो जवान ठहरे थे। इनमें एक की सर्विस गन एके-47 से दो गाली चली। एक गोली जवान के पेट में लगी, दूसरी दीवार में। पुलिस ने घायल को पीजीआई में भर्ती करा मामले की जांच शुरू कर दी है।

chandigarh police
एके 47 से गोली चलने पर पुलिस का जवान घायल   |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • मंगलवार से होटल में ठहरे थे पंजाब पुलिस के दोनों जवान
  • दूसरे जवान को पूछताछ के लिए पुलिस अपने साथ ले गई
  • एके-47 से चली थी दो गोली, एक पेट में और दूसरी दीवार में लगी

Chandigarh Crime: शहर के सेक्‍टर-22 इलाके में स्थित एक होटल से बुधवार सुबह गोली चलने की आवाज से हड़कंप मच गया। इसकी सूचना तत्‍काल होटल स्टॉफ द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। जिसके बाद पहुंची सेक्टर-17 थाना पुलिस को होटल के एक रूम में एक व्यक्ति गोली लगने से गंभीर घायल अवस्था में मिला। वहीं पास में एक एके-47 बंदूक पड़ी थी। पुलिस ने तत्‍काल बंदूक को अपने कब्‍जे में लेकर घायल को जीएमएसएच-16 पहुंचाया। जहां पर उसकी गंभीर हालत के कारण पीजीआई रेफर कर दिया गया।

घायल के पास से मिले पहचान पत्र के अनुसार उसकी पहचान पंजाब पुलिस के जवान दीपक के रूप में हुई है। चंडीगढ़ पुलिस ने अपनी शुरुआती जांच में संभावना जताई है कि, कांस्टेबल दीपक से उसकी सर्विस गन एके-47 से गलती से गोली चल गई होगी, जो उसके पेट में लगी है। हालांकि पुलिस इस पूरे मामले की अन्‍य पहलुओं से भी गहनता से जांच कर रही है। वहीं इस घटना की जानकारी पंजाब पुलिस को भी दे दी गई है।

दो कांस्‍टेबल ठहरे थे एक साथ

जिस होटल में यह घटना घटी उसके मैनेजर ने पुलिस पूछताछ में बताया कि, पंजाब पुलिस के दो जवान बीती रात को यहां पर कमरा लेकर रुके हुए थे। दोनों कांस्टेबल किसी बड़े अधिकारी के गनमैन हैं। घायल जवान दीपक के साथ दूसरा कांस्टेबल भी था। उसने पुलिस को बताया कि, जिस समय गोली चली उस समय वह बाथरूम में था और दीपक कमरे में बैठा था। पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि, दीपक की एके-47 से दो राउंड फायर हुए हैं एक गोली दीपक के पेट में घुसी और दूसरी गोली बाथरूम में लगे शीशे पर जाकर लगी है। इस घटना की जानकारी पाकर मौके पर एसएसपी भी पहुंचे। वहीं एरिया डीएसपी गुरमुख सिंह समेत सेक्टर-17 थाना एसएचओ, पंजाब पुलिस के दूसरे जवान को पूछताछ के लिए अपने साथ ले आए है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, घायल जवान से पूछताछ के बाद ही घटना के असल कारणों का पता चल सकता है।

अगली खबर