आज का मौसम, 04 October 2024: यूपी बारिश की आशंका के बीच भीषण गर्मी, बिहार में 14 लाख आबादी बाढ़ प्रभावित


गाजियाबाद में कल बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में 5 अक्टूबर को बादल छाए रहने की जानकारी दी है। साथ ही शहर में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। इससे या तो शहर के तापमान में कमी आएगी या फिर उमस वाली गर्मी और सताएगी।दिल्ली में इस दिन होगी बारिश
मौसम विभाग ने दिल्ली में 5 अक्टूबर यानी कल हल्की बारिश की संभावना जताई है। बीते दिनों से उमस भरी गर्मी झेल रहे दिल्ली के लोगों को हल्की बारिश से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।बिहार में आज 32 जिलों में हल्की बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने बिहार की राजधानी पटना समेत 32 जिलों में हल्कि बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में किशनगंज, गोपालगंज, सिवान, सारण, पटना, सीतामढ़ी, बेगूसराय, भागलपुर, गया, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरनगर, वैशाली, समस्तीपुर, खगड़िया, मुंगेर, बांका, जमुई, जहानाबाद, पूर्वी और पश्चिमी चंपारणयूपी बारिश की आशंका के बीच भीषण गर्मी
उत्तर प्रदेश में मॉनसून की विदाई के वक्त गर्मी ने डेरा डाल दिया है। पिछले तीन-चार दिन से उमस ने जीना मुहाल कर रखा है।यूपी में बढ़ा तापमान, उमस ने किया बेहाल
यूपी में बारिश थमने के बाद प्रदेश का तापमान बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, आगरा में सबसे अधिक 37.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि प्रयागराज में 37.2 डिग्री तापमान रहा। वहीं हमीरपुर 36.6, मेरठ 36.5, फुरसतगंज 36.4, सुल्तानगंज 36, हरदोई में 36, गोरखपुर में 36, लखनऊ और कानपुर में 35 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।दिल्ली में बदली मौसम की चाल
: दिल्ली-एनसीआर में बारिश का दौर थमने के बाद तापमान बढ़ने के साथ प्रदूषण भी बढ़ने लगा है। लोगों का हाल उमस भरी गर्मी से बेहाल होने लगा है। बढ़ती गर्मी के बीच दिल्ली में फिर बारिश होने की संभावना बन रही है। बारिश से लोगों को राहत मिल सकती है।यूपी में फिर बरसेंगे बादल
उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का दौर थमने के बाद अब लोगों का उमस भरी गर्मी से हाल बेहाल है। इस बीच प्रदेश में आने वाले दिनों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।इन राज्यों को मौसम ने कहा अलविदा
दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तर भारत के मैदानी इलाकों से विदा हो चुका है, जिसमें पश्चिम राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश तथा पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्से शामिल हैं।
दक्षिण भारत में बढ़ेगी बारिश
बंगाल की खाड़ी के तट के दूसरी ओर भी एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा ओडिशा, आंध्र प्रदेश और उत्तरी तमिलनाडु के तटों के पास फैली हुई है। 05-06 अक्टूबर के आसपास, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में दक्षिण आंध्र प्रदेश और उत्तर तमिलनाडु के पास एक और चक्रवाती परिसंचरण बनने की संभावना है।
UP में राप्ती नदी खतरे के निशान के ऊपर
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में राप्ती नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। जिले के करीब 30 गांवों में बाढ़ जैसी स्थिति है।
बिहार में 14 लाख आबादी बाढ़ प्रभावित
बिहार में 17 जिलों की 14.62 लाख आबादी बाढ़ के पानी से घिरी हुई है। 4 अक्टूबर से 12 जिलों में बारिश होने की संभावना है। इससे लोगों की परेशानी और बढ़ सकती है।
दार्जिलिंग और कलिम्पोंग में भारी बारिश के कारण भूस्खलन की आशंका
मौसम विभाग ने कहा कि पहाड़ी जिलों दार्जिलिंग और कलिम्पोंग में भारी बारिश के कारण भूस्खलन हो सकता है। विभाग ने कहा कि शुक्रवार तक पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटों के साथ-साथ उत्तर और बंगाल की खाड़ी के आसपास 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलेंगी। उसने मछुआरों को ऐसे समय में समुद्र में न जाने की सलाह दी है।
पश्चिम बंगाल में कम दबाव का क्षेत्र बनने से भारी बारिश की आशंका
बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भाग में शुक्रवार को कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिससे पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि मौसम प्रणाली के प्रभाव के कारण उप-हिमालयी जिलों में शनिवार तक भारी बारिश होने की संभवना है, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है।
Prayagraj Mahakumbh Live: आज महाकुंभ मेले का 41वां दिन, सुबह 8 बजे तक 33.10 लाख लोगों ने किया पवित्र स्नान
Aaj Ka Mausam: दिल्ली में मौसम सुहावना, राजस्थान में होगी बारिश और झारखंड में गिरेंगे ओले, जानें पहाड़ों पर कैसा है आज वेदर
VIDEO: रजाई-गद्दों के साथ विधानसभा में रातभर सोए कांग्रेस विधायक; 6 विधायकों के निलंबन के बाद बढ़ा विवाद
कितना शुद्ध है महाकुंभ का पानी? डॉ सोनकर ने लाइव टेस्टिंग कर किया चौंकाने वाला खुलासा
आज का मौसम, 22 February 2025 IMD Winter Weather Forecast LIVE: पश्चिमी विक्षोभ के चलते कहीं होगी बारिश तो कहीं गिरेंगे ओले, पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के भी आसार
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited