लाइव अपडेट्स

आज का मौसम, 20 October 2024 LIVE: यूपी-बिहार में गुलाबी ठंड, दिन में गर्मी तो सर्द हुई रातें, दक्षिण भारत में जमकर बरसेंगे मेघ; IMD ने बताया मौसम का हाल

Aaj Barish Hogi ki Nhi (आज का मौसम ) 20 October 2024, Aaj ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर भारत में मौसम सुहावना बना हुआ है। दिन में धूप खिलने से गर्मी लग रही है तो शाम होते-होते न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से ठंड का अहसास होने लगा है। एसी-कूलर बंद होने लगे हैं। उत्तर भारत में ठंड की दस्तक के बीच दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आइए आपको बताएं दक्षिण भारत समेत अन्य राज्यों के मौसम के हाल -

Weather Update
Aaj Barish Hogi ki Nhi (आज का मौसम ) 20 October 2024, Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली, यूपी, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल समेत उत्तर भारत के सभी राज्यों में मौसम बदल रहा है। अब यहां सुबह-शाम हल्की ठंडक का अहसास होने लगा है। न्यूनतम तापमान में कमी आ रही है। बारिश का दौर थमने के बाद उत्तर भारत में गुलाबी ठंड की शुरुआत हुई है। वहीं दक्षिण भारत के केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु आदि राज्यों में बारिश का दौर अभी भी जारी है। कहीं भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है तो कहीं अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यहां हो रही बारिश के कारण मौसम ठंडा बना हुआ है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज अन्य शहरों/राज्यों में मौसम का हाल -
Oct 20, 2024 | 02:29 PM IST

राजस्थान में सर्दी की एंट्री

मॉनसून की विदाई के बाद राजस्थान में सर्दिनयों की एंट्री होने लगी है। विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में राजस्थान के ज्यादातर जिलों में तापमान शुष्क रहने की संभावना है। वहीं आज आसमान साफ रहेगा। बादलों की आवाजाही नहीं होगी। विभाग के अनुसार राजस्थान के पूर्वी और पश्चिम भाग के किसी भी जिले में बारिश के कोई आसार नहीं हैं।
Oct 20, 2024 | 02:04 PM IST

बिहार में कोहरे का दौर शुरू

मौसम विभाग के अनुसार बिहार के मौसम में पूरी तरह से बदलाव होता नजर आ रहा है। मॉनसून की विदाई के बाद अब हल्की ठंड के साथ ही सुबह के समय कोहरा नजर आने लगा है। साथ ही पटना सहित कई इलाकों में हवा के AQI भी बढ़ गया है। अगर सिर्फ पटना की बात करें तो पटना का AQI 219, हाजीपुर का 259 और कटिहार का 206 हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो-तीन दिनों तक तापमान में कोई विशेष बदलाव अभी नजर नहीं आ रहा है।
Oct 20, 2024 | 11:01 AM IST

आंध्र प्रदेश में येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश के सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। यहां कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है।
Oct 20, 2024 | 10:18 AM IST

मेघालय के दो जिलों में हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने मेघालय के सभी जिलों में से दो जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में एक जिला वेस्ट खासी हिल्स है तो दूसरा रो भोई जिला है। इन दोनों जिलों वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। यहां हल्की बारिश होने की संभावना है।
Oct 20, 2024 | 07:55 AM IST

दिल्ली के अक्षरधाम और आसपास के इलाकों में 353 पहुंचा एक्यूआई

Oct 20, 2024 | 07:12 AM IST

पुडुचेरी में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने पुडुचेरी में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान शहर में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश होगी, जिससे मौसम सुहावना और ठंडा बना रहेगा।
Oct 20, 2024 | 05:49 AM IST

केरल में येलो अलर्ट


मौसम विभाग ने केरल के सभी जिलों में तेज हवाओं, आंधी और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा तिरुवनंतपुरम, पथानमथिट्टा, इडुक्की में भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया है।
Oct 20, 2024 | 05:49 AM IST

एमपी में वर्षा और वज्रपात का अलर्ट


आईएमडी की वेदर रिपोर्ट के अनुसार, मध्य प्रदेश के धार, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, होशंगाबाद, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट और मंडला में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है।


Oct 20, 2024 | 05:49 AM IST

असम में हल्की बारिश की संभावना


मौसम विभाग ने असम के सोनितपुर, बिस्वनाथ, माजुली, जोरहाट, गोलाघाट, नगांव, मोरीगांव, पश्चिम कार्बी आंगलोंग, कार्बी आंगलोंग, दिमा हसाओ, कछार, हैलाकांडी और करीमगंज में येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है।


Oct 20, 2024 | 05:49 AM IST

तमिलनाडु में अति भारी बारिश का अलर्ट


तमिलनाडु में मौसम विभाग ने तिरुप्पत्तुर, तिरुवन्नामलाई, वेल्लोर, चेंगलपट्टू, विल्लुपुरम, कल्लाकुरिची, सलेम, धर्मपुरी, कृष्णागिरी, इरोड, नीलगिरी और कोयंबटूर में भारी बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।



Oct 20, 2024 | 05:49 AM IST

कर्नाटक में भारी बारिश


कर्नाटक के 10 जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बेलगाम, धारवाड़, गदग, हावेरी, चित्रदुर्ग, तुमकुर, हसन, मांड्या, कोडागु और मैसूर शामिल है।