लाइव अपडेट्स

Ayodhya Ram Mandir, 12 जनवरी 2024 Highlight: धार्मिक हस्तियों ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले PM मोदी की प्रशंसा की, 'प्राण प्रतिष्ठा' वैश्विक भाईचारे, सद्भाव और प्रसन्नता का प्रतीक

अयोध्या राम मंदिर, 12 जनवरी 2024 Ayodhya Ram Mandir Highligh:आज के इस दौर में जब सभी लोग अपने-अपने काम में व्यस्त होने के कारण राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से जुड़ी कई बड़ी खबरों से अंजान रहते हैं। तब हम आपको न्यूज के इस प्लेटफार्म के जरिए राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से जुड़ी हर बड़ी खबर की जानकारी देते है। ये हैं आज की खबरें:

अयोध्या की पल पल अपडेट।
Ayodhya Ram Mandir, 12 जनवरी 2024 अयोध्या राम मंदिर Highlight : धार्मिक हस्तियों ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले PM मोदी की प्रशंसा की। राम मंदिर उद्घाटन से पहले पीएम मोदी आज से 11 दिनों का एक विशेष अनुष्ठान शुरू कर रहे हैं, अयोध्या में 10 हजार सीसीटीवी कैमरों से पूरे शहर की निगरानी होगी, प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए कानपुर के कैदी राम पताका बना रहे हैं, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए श्रद्धालु अपने-अपने तरीकों से अयोध्या पहुंच रहे हैं। राम मंदिर के हर अपडेट के लिए जुड़े रहे हमारे साथ, पढ़ें पल-पल की ताजा खबर....
Jan 12, 2024 | 09:17 PM IST

Ayodhya Ram Mandir: धार्मिक हस्तियों ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले PM मोदी की प्रशंसा की

विभिन्न धार्मिक संगठनों के प्रमुखों और आध्यात्मिक हस्तियों ने अयोध्या में राम मंदिर में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले 11 दिवसीय विशेष धार्मिक अनुष्ठान शुरू करने के फैसले के लिए शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना की। परमार्थ निकेतन आश्रम के चिदानंद सरस्वती ने कहा कि मोदी के आह्वान से उत्साह चौतरफा बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि लोगों को स्वयं को राष्ट्रीय हित के लिए समर्पित करना चाहिए। उन्होंने एक संदेश में कहा, ‘‘हम भाग्यशाली हैं कि हमें उनके जैसा प्रधानमंत्री मिला। मंदिर 500 साल के संघर्ष और बलिदान के बाद बन रहा है।"
Jan 12, 2024 | 07:59 PM IST

22 जनवरी को राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की हिंदू सेना ने रखी मांग

अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन 22 जनवरी को 2024 को किया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से हिंदू सेना ने सार्वजनिक राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग की है।
Jan 12, 2024 | 07:07 PM IST

CM योगी का निर्देश पर 30 हजार श्रद्धालुओं के रुकने की व्यवस्था

अयोध्या में सीएम योगी के निर्देशों के आधार पर श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए प्रतिदिन 30 हजार लोगों के रुकने की व्यवस्था की जाएगी। इसमें अतिथियों के लिए गर्म पानी और साफ गद्दे-कंबल भी उपलब्ध करवाए जाएंगे।
Jan 12, 2024 | 06:50 PM IST

14 लाख दियों से बनाई जाएगी प्रभु श्रीराम की आकृति

Jan 12, 2024 | 06:11 PM IST

Ram Mandir Pran Pratistha: 17 जनवरी से यूपी में मिलेगी निर्बाध बिजली

अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन के मौके पर यूपी में 17 जनवरी से प्राण प्रतिष्ठा तक 24 घंटे बिजली मिलेगी। बिजली निगम राम भक्तों को 24 घंटे बिजली का तोहफा देने की तैयारी कर रहा है, इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। जिसके जल्द ही पास होने की उम्मीद है।
Jan 12, 2024 | 05:51 PM IST

प्रभु श्रीराम को मिला 2.5 किलो का धनुष की भेंट

अन्य राज्यों से प्रभु श्रीराम के मंदिर के लिए कई भेंटे अयोध्या पहुंच रही है। इसी बीच उन्हें एक एक विशेष भेंट मिली है। ये भेट अयोध्या स्थित अमाव राम मंदिर द्वारा श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को 2.5 किलोग्राम का धनुष भेट किया जा रहा है।
Jan 12, 2024 | 05:15 PM IST

Ram Mandir Pran Pratishta: बाबा साहेब के परिवार के सदस्यों भेजा गया निमंत्रण

राम मंदिर के उद्घाटन में अब गिनती के दिन ही रह है, इस भव्य समारोह में आने के लिए लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है। बाबा साहेब के परिवार के सदस्यों को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण भेजा गया है।
Jan 12, 2024 | 05:11 PM IST

Ram Mandir: आज से विशेष अनुष्ठान करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

राम मंदिर उद्घाटन से पहले पीएम मोदी आज से एक विशेष अनुष्ठान शुरू कर रहे हैं। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा में 11 दिन ही बचे हैं, इसको लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि वे आज से ही 11 दिन का विशेष अनुष्ठान शुरू कर रहे हैं।
Jan 12, 2024 | 04:57 PM IST

कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राम मंदिर उद्घाटन पर दिया बयान

अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन होने वाला है। इस मौके पर कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा है कि हम बहुत भाग्यशाली हैं कि हम राम मंदिर का निर्माण पूरा होते देख सकते हैं। मुझे लगता है कि 22 जनवरी भारत में राम राज्य की पुनः स्थापना की तारीख है।
Jan 12, 2024 | 04:02 PM IST

Ram Mandir: अयोध्या में 10 हजार सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़क रहेगी। अयोध्या में चप्पे-चप्पे पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जाएगी। पूरे शहर की निगरानी के लिए 10 हजार सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
Jan 12, 2024 | 01:40 PM IST

महायज्ञ के लिए 80 एकड़ पर बनाया गया 1008 कुंड

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए भव्य तैयारियां चल रही है। यहां श्री रामकथा और श्री हनुमत महायज्ञ को लेकर भी तैयारियां जोरों पर हैं। इस महायज्ञ का आयोजन बड़ा भक्तमाल की बगिया में होगा। इसके लिए करीब 80 एकड़ जमीन पर 1008 कुंड बनाया गया है।
Jan 12, 2024 | 12:44 PM IST

Ayodhya Ram Mandir: कानपुर कैदी बना रहे राम पताका

अयोध्या राम मंदिर के लिए कानपुर जेल के कैदियों ने अनोखी पहल की है। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा में कैदी भी सहयोग देंगे। 22 जनवरी के लिए वे राम पताका बना रहे हैं। कैदियों का कहना है कि वे भी राम मंदिर में सहयोग करना चाहते हैं इस कारण वे राम पताका बना रहे हैं।
Jan 12, 2024 | 11:28 AM IST

Ayodhya Ram Mandir: साइकिल से निकले मनोज इस दिन पहुंचेंगे अयोध्या

साइकिल से अयोध्या के लिए निकले मनोज यूपी के मैनपुरी के रहने वाले हैं और अहमदाबाद की प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। वे इस कड़ाके कीठंड में साइकिल चलाते हुए अयोध्या पहुंचने वाले हैं। अयोध्या से पहले वे बागेश्वर धाम जाएंगे। मनोज 20 से 21 तारीख के बीच अयोध्या पहुंचेंगे।
Jan 12, 2024 | 11:26 AM IST

Ram Mandir: कड़ाके की ठंड में साइकिल से 1100 तय करेगा रामभक्त

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए श्रद्धालु अपने-अपने तरीकों से अयोध्या पहुंच रहे हैं। ऐसा ही एक भक्त इस कड़ाके की ठंड में साइकिल से अयोध्या के लिए निकला है। इस भक्त का नाम मनोज है, जो 1100 की दूरी साइकिल से तय करके अयोध्या पहुंच रहा है।
Jan 12, 2024 | 10:22 AM IST

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बारे में दी जानकारी

Jan 12, 2024 | 09:49 AM IST

अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी ने जारी किया ऑडियो संदेश

Jan 12, 2024 | 09:06 AM IST

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर यूपी में 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश, CM योगी ने की घोषणा

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है।
Jan 12, 2024 | 09:04 AM IST

अयोध्या के लिए हो रहा सब कुछ अच्छा: स्थानीय लोग

Jan 12, 2024 | 09:01 AM IST

अयोध्या में दुकानदारों की हुई चांदी

Jan 12, 2024 | 08:32 AM IST

22 जनवरी को अयोध्या के सरयू घाट पर होगा 'दीपोत्सव' का आयोजन

श्रीराम के भव्य प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर 22 जनवरी को सरयू घाट पर दीपोत्सव व भव्य आतिशबाजी का आयोजन किया जाएगा। साथ ही शाम को यहां के हर घर, घाट व मंदिरों में दीपोत्सव जैसा कार्यक्रम आयोजित करने का आग्रह किया गया है। प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन के लिए सूचना विभाग की तरफ से 50 अतिरिक्त स्क्रीन/डिजिटल बोर्ड की व्यवस्था सजीव प्रसारण के लिए की जाएगी।
Jan 12, 2024 | 06:57 AM IST

अयोध्‍या में सुविधाओं का महाकुंभ, 35 जगहों पर मिलेगा फ्री भोजन

अयोध्‍या में करोड़ों हिन्‍दुओं की आस्‍था का प्रतीक प्रभु श्रीराम का भव्‍य मंदिर आकार ले चुका है। मंदिर के गर्भगृह में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की तारीख नियत हो चुकी है, अतिथियों को निमंत्रण दिया जा चुका है और तमाम तैयारियां जारी हैं। प्राण प्रतिष्ठा के उत्‍सव में रामभक्‍तों की सुविधा के लिए श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहता है। तैयारियों की इस कड़ी में तय किया गया है कि, रामनगरी में संपूर्ण देश के खास व्यंजनों की उपलब्धता होगी। ट्रस्‍ट रामनगरी अयोध्‍या में 35 स्‍थानों पर फ्री भोजन की व्‍यवस्‍था कर रहा है। ये विशेष व्‍यवस्‍था देश के विभिन्न राज्‍यों में भंडारा संचालित करने वालों के साथ मिल कर की जा रही है।
Jan 12, 2024 | 05:50 AM IST

'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह की तैयारिया हुई तेज, वाराणसी और गुजरात के लोग भोग लगाने के लिए बना रहे लड्डू

Jan 12, 2024 | 05:15 AM IST

अयोध्या-अहमदाबाद के बीच शुरू हुई इंडिगो फ्लाइट

धर्मनगरी अयोध्या में प्रभु श्री राम के दर्शन-पूजन की चाह रखने वाले श्रद्धालुओं/पर्यटकों को अहमदाबाद-अयोध्या के बीच सीधी हवाई सेवा का विकल्प मिल गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को आयोजित एक कार्यक्रम में अहमदाबाद - अयोध्या के लिए इंडिगो एयरलाइंस की सीधी हवाई सेवा का गुरुवार को शुभारंभ किया।अयोध्या से दिल्ली के बाद अहमदाबाद दूसरा कनेक्टेड स्थल है। आगामी 15 जनवरी से मुम्बई के लिए उड़ान सेवा आरम्भ हो जाने के पश्चात मुम्बई तीसरा कनेक्टेड स्थल हो जाएगा।
Jan 12, 2024 | 05:12 AM IST

CM योगी ने की प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियों की समीक्षा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी 22 जनवरी को अयोध्या के राममंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह, उत्तर प्रदेश दिवस, मकर संक्रांति और गणतंत्र दिवस की तैयारियों की बृहस्पतिवार को समीक्षा की और कहा कि यह अवधि राज्य की ‘वैश्विक छवि’ चमकाने के लिए भी एक अवसर है।
Jan 11, 2024 | 08:06 PM IST

राम मंदिर के शिल्पकारों से पीएम करेंगे संवाद

राम मंदिर निर्माण के शिल्पकारों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संवाद करने वाले हैं। शिल्पकारों का उत्साहवर्धन करने के लिए इस संवाद का आयोजन किया जाएगा।
Jan 11, 2024 | 07:35 PM IST

500 किलो का नगाड़ा पहुंचा अयोध्या

अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले कई प्रकार के तोहफे भेजे जा रहे हैं। इसी बीच करीब 500 किलो का सोने की पन्नी से सजा एक नगाड़ा अयोध्या पहुंचा है। ये नगाड़ा मंदिर परिसर में स्थापित किया जा सकता है।
Jan 11, 2024 | 06:50 PM IST

Ram Mandir Pran Pratistha: अयोध्या में स्वच्छता का महाअभियान

मकर संक्रांति से अयोध्या में स्वच्छता का महाअभियान चलेगा। जिस तरह दीवाली पर घरों की सफाई होती है, उसी तरह 22 जनवरी के लिए अयोध्या की साफ-सफाई करके उसे चमकाया जाएगा।
Jan 11, 2024 | 06:09 PM IST

Ram Mandir Invitation: असम सीएम ने निमंत्रण अस्वीकार करने पर कांग्रेस की आलोचना की

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के निमंत्रण को कांग्रेस ने अस्वीकार कर दिया है। इस पर असम के सीएम हिमंत विश्व शर्मा ने कांग्रेस की आलोचना की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपने पाप कम करने का मौका दिया गया था, लेकिन पार्टी ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया जिससे इतिहास उसे ''हिंदू विरोधी'' के रूप में आंकना जारी रखेगा।
Jan 11, 2024 | 06:06 PM IST

Ram Mandir Pran Pratistha: 22 जनवरी को 100 चार्टर्ड प्लेन आने की उम्मीद

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि अयोध्या एयरपोर्ट पर 22 जनवरी को 100 चार्टर्ड प्लेन उतरने की उम्मीद है। आज अयोध्या से अहमदाबाद के लिए इंडिगो एयरलाइन के उद्घाटन का ऑनलाइन समारोह आयोजित किया गया था। इसी दौरान सीएम ने यह बात कही।
Jan 11, 2024 | 05:37 PM IST

Ram Mandir Pran Pratistha: वाराणसी में 22 जनवरी को फ्री होगी नौका यात्रा

अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन 22 जनवरी को वाराणसी में नौका यात्रा फ्री होगी। इस दिन यहां के नाविक समाज ने गंगा घाट पर एक छोर से दूसरे छोर तक जाने के लिए श्रद्धालुओं और पर्यटकों को नि:शुल्क सेवा देने का निर्णय लिया है।
Jan 11, 2024 | 04:17 PM IST

Ayodhya Ram Mandir:भक्तों ने निकाली राम की शोभायात्रा

अयोध्या में गुरुवार को रामभक्तों ने भगवान राम की शोभा यात्रा निकाली। जिसमें महिलाएं भी शामिल रहीं। शोभायात्रा के दौरान यात्रा में शामिल लोगों ने खूब राम नाम के जयकारे लगाए।
Jan 11, 2024 | 02:51 PM IST

Ram Mandir Invitation: पंकज त्रिपाठी को नहीं मिला अयोध्या का न्यौता

अयोध्या के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मेहमानों की लिस्ट में अभिनेता पंकज त्रिपाठी शामिल नहीं है। उन्हें राम मंदिर में 22 जनवरी को आने के लिए निमंत्रण नहीं मिला है, इसके बावजूद पंकज त्रिपाठी अयोध्या आने वाले हैं। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक वे राम मंदिर का दौरा करने के लिए उत्साहित हैं।
Jan 11, 2024 | 01:35 PM IST

अयोध्या पहुंचे इस खास नगाड़े की झलक

Jan 11, 2024 | 01:29 PM IST

Ayodhya Airport: अयोध्या से अहदाबाद के बीच हवाई सेवा शुरू

अयोध्या और अहमदाबाद के बीच हवाई सेवा शुरू हो गई है। इंडिगो की फ्लाइट अयोध्या से अहदाबाद के बीच उड़ान भरेगी। इसे मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखा दी है।
Jan 11, 2024 | 01:25 PM IST

Ram Mandir Pran Pratistha: परिसर में रखा जाएगा नगाड़ा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने अयोध्या में आए नगाड़े को मंदिर परिसर में रखने की बात कही है। चंपत राय ने कहा है कि हम देखेंगे कि इसे मंदिर परिसर में कहां स्थापित किया जा सकता है।
Jan 11, 2024 | 12:51 PM IST

Ram Mandir Pran Pratishta: अयोध्या पहुंचा खास तरह का नगाड़ा

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले यहां एक नगाड़ा आया है। यह नगाड़ा बड़ा होने के साथ ही बहुत खास भी है। इस नगाड़े में सोने की पन्नी से सजावट की गई है।
Jan 11, 2024 | 12:19 PM IST

Ram Mandir Pran Pratishta: राम-सीता की चांदी की मूर्तियों की बढ़ी डिमांड

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले ज्वैलरी की दुकानों पर लोगों की भारी भीड़ आ रही है। लोग राम-सीता, लक्ष्मण और हनुमान की चांदी की मूर्तियां खरीद रहे हैं। इस दौरान चांदी की मूर्तियों पर 20-30 फीसदी डिस्काउंट लोगों को दिया जा रहा है।
Jan 11, 2024 | 10:51 AM IST

Ram Mandir Pran Pratishta: बनारस के डोम राजा को किया गया आमंत्रित

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में बनारस के डोम राजा के परिवार को भी निमंत्रित किया गया है। अनिल चौधरी को निमंत्रण देने के लिए अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री स्वामी जितेद्रानंद उनके घर पर गए थे।
Jan 11, 2024 | 09:34 AM IST

Ram Mandir Gold Gate: राम मंदिर परिसर में लगे 4 गोल्ड प्लेटेड दरवाजे

राम मंदिर परिसर में 4 गोल्ड प्लेटेड दरवाजे लगाने का काम पूरा हो गया है। अब बाकी के 10 गोल्ड प्लेटेड दरवाजे लगाने की प्रक्रिया चल रही है। मंदिर परिसर में कुल 14 गोल्ड प्लेटेड दरवाजे लगाए जा रहे हैं।
Jan 11, 2024 | 08:25 AM IST

अयोध्या समारोह में शामिल नहीं होंगे सोनिया-खरगे, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने फैसले पर उठाए सवाल

गुजरात के कांग्रेस नेता अर्जुन मोढवाडिया ने कहा कि पार्टी को अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल नहीं होने का राजनीतिक निर्णय लेने से बचना चाहिए था। पूर्व राज्य कांग्रेस प्रमुख ने कहा, भगवान राम देश के लोगों के लिए आस्था और विश्वास का विषय हैं। उन्होंने ट्विटर पोस्ट किया, भगवान श्री राम को भारत में भगवान के रूप में पूजा जाता है। यह भारत के लोगों के विश्वास और आस्था का विषय है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को ऐसा राजनीतिक निर्णय लेने से दूर रहना चाहिए था।