Noida Weather in Hindi: नोएडा में आज का मौसम, जानें कब मिलेगी ठंड और शीतलहर से राहत
Today Noida weather in Hindi(Aaj Noida ka Mausam): नोएडा में कड़ाके की ठंड से राहत नहीं मिल रही है। नोएडा में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। यहां का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। फिलहाल ठंड से राहत की उम्मीद नहीं दिख रही है।



नोएडा का मौसम
Noida Weather Report in Hindi: नोएडा समेत पूरे एनसीआर में ठंड का प्रकोप जारी है। कड़ाके की सर्दी से लोगों का बुरा हाल हो रखा है। ठंड के साथ ही शीतलहर ने भी लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है। वहीं सुबह और शाम के समय घना कोहरा भी देखने को मिल रहा है, जिसके चलते यातायात पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। बुधवार की सुबह एनसीआर के कई इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिली। जिससे ठंड में और इजाफा हो गया। गुरुवार को नोएडा में आसमान साफ नहीं है। नोएडा में आज आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। वहीं ठंड से राहत की भी कोई उम्मीद नहीं है।
नोएडा में आज का तापमान
मौसम विभाग के अनुसार नोएडा में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आज आसमान में बादल छाए रहने के कारण धूप खिलने की संभावना नहीं है। आज सुबह नोएडा में घना कोहरा छाया रहा। बीते 15 दिनों से ठंड का सितम बरकरार है। ठंड के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है। सबसे ज्यादा प्रभाव बुजुर्गों और बच्चों पर पड़ रहा है।
जनवरी में नहीं मिलेगी ठंड से राहत
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस महीने ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। फरवरी से सर्दी में कुछ कमी आ सकती है, जिसके चलते ठंड से लोगों को राहत मिल सकती है। आने वाले समय में ठंड में और इजाफा हो सकता है। गणतंत्र दिवस पर भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं, जिसके चलते कम धूप दिखने की संभावना बेहद कम हैं। गणतंत्र दिवस के बाद लोगों को ठंड से हल्की राहत मिल सकती है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | नोएडा (cities News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल
पूजा सितंबर 2023 से Timesnowhindi.com से जुड़ी हुई हैं। यहां बतौर कॉपी एडिटर सिटी न्यूज, मेट्रो- रेल...और देखें
UP Weather Today: यूपी में बारिश के बाद मौसम हुआ सुहावना, लुढ़का प्रदेश का न्यूनतम तापमान, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल
आज का मौसम, 02 March 2025 IMD Winter Weather Forecast LIVE: पहाड़ी इलाकों में ताजा बर्फबारी से बदला मौसम, तमिलनाडु में झमाझम बारिश का अलर्ट, जानें यूपी-बिहार में मौसम का हाल
पंजाब में ड्रग्स तस्करों के खिलाफ राज्यभर में शुरू हुआ अभियान, 750 जगहों पर पुलिस ने मारे रेड
नौकर बन घर में घुसा और चौथे ही दिन साफ कर दिया पूरा घर, अब नोएडा पुलिस ने पकड़ा
BJP की जीत के बाद कौन बनेगा बिहार का मुख्यमंत्री? चिराग पासवान ने खोला राज
इजरायल नहीं मचाएगा तबाही! रमज़ान और पासओवर को लेकर अस्थायी युद्धविराम पर जताई सहमति
भारत के पहले विश्व शांति केंद्र का आज गुरुग्राम में होगा उद्घाटन, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और सीएम रेखा गुप्ता समेत कई बड़ी हस्तियां करेगी शिरकत
चमोली हादसे पर आया बड़ा अपडेट: सुरक्षित घर पहुंचा एक मजदूर, अब तक 4 की मौत, 4 लापता; 46 का इलाज जारी
GGW vs UPW, WPL 2025 LIVE Telecast: गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वॉरियर्स के बीच खेले जाने वाले मैच का लाइव टेलीकास्ट और लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें
BOI Apprentice Recruitment 2025: बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी का सुनहरा मौका, अप्रेंटिस के 400 पदों पर निकली वैकेंसी
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited