नोएडा पुलिस का बड़ा एक्शन, 800Kg गांजा किया जब्त, 3 गिरफ्तार

नोएडा में पुलिस ने गांजा तस्करी करने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं उनके पास से करीब 800 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत करीब 3.20 करोड़ रुपये है। उन्होंने बताया कि यह गांजा उच्च गुणवत्ता का है और ये तस्कर उसमें एक विशेष रासायनिक परिवर्तन मिलाते थे, जिसकी वजह से इसकी क्षमता कई गुना बढ़ जाती है।

नोएडा पुलिस ने 3 गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार

Noida: उत्तर प्रदेश के नोएडा में पुलिस ने गांजा तस्करी करने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं उनके पास से करीब 800 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विद्यासागर मिश्रा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना सेक्टर 58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार और उनकी टीम ने सुदामा चौधरी अनीश और प्रवीण को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि बरामद किए गये गांजा की कीमत करीब 3.20 करोड़ रुपये है।
3.20 करोड़ रुपये गांजा की कीमत
पुलिस उपयुक्त विद्या सागर मिश्रा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना सेक्टर 58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार और उनकी टीम ने सुदामा चौधरी, अनीश और प्रवीण को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि तस्करों की निशानदेही पर एक ट्रक में भरकर ले जा रहे 800 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी कीमत करीब 3.20 करोड़ रुपये है।
End Of Feed