IPL Throwback: वो 5 भारतीय क्रिकेटर, जिनका बेस प्राइज था 20 लाख और बन गए करोड़पति

Indian Premier League auction: आईपीएल में कई मर्तबा कम बेस प्राइज वाले खिलाड़ी अच्छी खासी रकम हासिल करने में कामयाब हो जाते हैं। क्या आपको मालम है कि पिछली आईपीएल नीलामी में किन खिलाड़ियों की लॉटरी लगी थी।

Priyam Garg
प्रियम गर्ग  |  तस्वीर साभार: Twitter

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें सीजन के लिए 18 फरवरी को मिनी ऑक्शन होने जा रहा है, जिसमें 292 खिलाड़ियों की बोली लगेगी। उतरेंगे। इस नीलामी के लिए 1114 क्रिकेटरों ने रजिस्टर्ड कराया था, लेकिन आखिरी लिस्ट में 292 खिलाड़ी ही जगह बनाने में सफल हो पाए। आईपीएल नीलामी भले ही छोटी हो लेकिन इसके फिर रोचक होने की संभावना जताई जा रही है। 

कई बार देखा गया है कि कम बेस प्राइज वाले खिलाड़ी भी अच्छी खासी रकम हासिल करने में कामयाब हो जाते हैं। पिछली बार की तरह कई इस मर्तबा भी कई घरेलू खिलाड़ियों के करोड़पति बनने की उम्मीद है। क्या आपको मालम है कि पिछली आईपीएल नीलामी में किन खिलाड़ियों की लॉटरी लगी थी। आइए आपको उन 5 भारतीय क्रिकेटर्स के बारे में बताते हैं, जिनका बेस प्राइज 20 लाख रुपए था और वो करोड़पति बन गए।

यशस्वी जायसवाल

काफी संघर्ष के बाद अपना नाम बनाने में सफल रहे बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को लेकर पिछले नीलामी में जमकर क्रेज था। उनपर कई टीमों की निगाह थी, लेकिन बाजी राजस्थान रॉयल्स के हाथ लगी। राजस्थान ने यशस्वी को 2.4 करोड़ रुपए में अपने साथ जो़ड़ा। बल्लेबाज का बेस प्राइज महज 20 लाख रुपए था। 

रवि बिश्नोई

स्पिनर रवि बिश्नोई खतरनाक गेंबाजी के लिए जाने जाते हैं। वह बल्लेबाजों को छकाने का कोई मौका नहीं छोड़ता। रवि पर किंग्स इलेवन पंजाब के मुख्य कोच अनिल कुंबले की नजर थी और फ्रेंचाइजी ने तगड़ी बोली लगाकार स्पिनर को खरीद लिया। पंजाब ने रवि को 2 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा। स्पिनर का बेस प्राइज 20 लाख रुपए था। 

प्रियम गर्ग

अंडर-19 क्रिकेट से लेकर यूपी रणजी टीम में अपनी पहचान बना चुके बल्लेबाज प्रियम गर्ग की भी काफी डिमांड थी। उन्हें सनराइजर्ड हैदराबाद ने मोटी रकम देकर अपना साथ किया था। प्रियम का बेस प्राइज 20 लाख रुपए था जबकि हैदराबाद ने बल्लेबाज को 1 करोड़ 90 हजार रुपए में खरीदा।  

विराट सिंह

झारखंड के विराट सिंह को आईपीएल 2020 नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने साथ जोड़ा था। हैदराबाद ने आक्रामक बल्लेबाज विराट को 1.9 करोड़ रुपए में खरीदा था। उनका बेस प्राइस केवल 20 लाख रुपए रखा था। विराट को नीलामी में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बेहतरीन प्रदर्शन का फायदा मिला था। 

कार्तिक त्यागी

तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी की भी पिछली आीपीएल नीलामी में काफी मांग थी। खतरनाक गेंदबाजी के लिए मशहूर कार्तिक को राजस्थान रॉ़यल्स ने खरीदा 1 करोड़ 30 हजार रुपए में खरीदा था। कार्तिक ने अपना बेस प्राइज 20 लाख रुपए रखा था, लेकिन उन्हें उम्मीदों से कहीं ज्यादा रकम मिली। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर