Happy Bday Gilly: जब ग्लव्स में छोटी सी गेंद छुपाकर की बल्लेबाजी और रच दिया नया इतिहास

Happy Nirthday Adam Adam Gilchrist: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विकेटकीपर की भूमिका बदलने वाले कंगारू खिलाड़ी एडम गिलक्रिस्ट अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं।

Adam Gilchrist
एडम गिलक्रिस्ट 
मुख्य बातें
  • 14 नवंबर 1971 को जन्मे एडम गिलक्रिस्ट आज मना रहे हैं अपना 49वां जन्मदिन
  • अपने धमाकेदार खेल से बदल दी क्रिकेट के खेल की दिशा
  • विकेटकीपर को दिलाया क्रिकेट में सम्मान का स्थान

नई दिल्ली: 14 नवंबर 1971 के दिन ऑस्ट्रेलिया में एक ऐसे क्रिकेट खिलाड़ी का जन्म हुआ था जिसने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विकेटकीपर की भूमिका को हमेशा के लिए बदल कर रख दिया। एडम गिलक्रिस्ट के उदय से पहले विकेटकीपर की भूमिका मुख्यत: एकविमीय थी लेकिन गिलक्रिस्ट ने उसे ऑलराउंडर के रूप में स्थापित कर दिया। उसके बाद पूरी दुनिया में विकेटकीपरों ने सफलता का एक नया इतिहास रचा।

गिलक्रिस्ट को दुनिया का सबसे खतरनाक विकेटकीपर बल्लेबाज माना जाता रहा है। गिलक्रिस्ट ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 3 (1999, 2003, 2007) बार विश्व विजेता टीम का हिस्सा रहे हैं। वो आज भी विश्व कप के फाइनल में शतक जड़ने वाले दुनिया के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। उनके अलावा और कोई खिलाड़ी आज तक ऐसा नहीं कर सका। 

साल 2007 में श्रीलंका के खिलाफ फाइनल मैच में गिलक्रिस्ट ने 104 गेंद में 149 रन की धमाकेदार पारी खेली थी। श्रीलंकाई गेंदबाजों की जमकर धुनाई लगाते हुए उन्होंने पारी के दौरान 13 चौके और 8 छक्के जड़े थे। इस पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 38 ओवर में 4 विकेट पर 281 रन का स्कोर खड़ा किया था। गिली ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए महज 72 गेंद में शतक पूरा कर लिया था। अपनी इस पारी के दौरान गिली ने अपने बैटिंग ग्ल्ब्स के अंतर पिंग-पॉन्ग बॉल मजबूत ग्रिप बनाए रखने के लिए की थी जिसकी बदौलत वो ताबड़तोड़ चौके छक्के लगाने में सफल हुए। शतक पूरा करते ही गिली ने पवेलियन में बैठे अपने मित्र को उस गेंद को दिखाते हुए इशारा किया था। 

गिलक्रिस्ट ने अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू द. अफ्रीका के खिलाफ फरीदाबाद में किया था। लेकिन उन्हें पहचान पाकिस्तान के खिलाफ 1999 में टेस्ट सीरीज के दौरान 88 गेंद में 81 रन की पारी खेलकर की थी। वो डेब्यू टेस्ट में शतक जड़ने वाला खिलाड़ी बनने से चूक गए थे। इस मैच में वॉर्न और गिली के बीच हुई साझेदारी ने पाकिस्तान को करारी मात देकर विजयी आगाज करने वाले सितारे बने थे।

ऐसा है करियर रिकॉर्ड:
एडम गिलक्रिस्ट ने साल 2008 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट  को अलविदा कह दिया था। गिलक्रिस्ट के नाम 96 टेस्ट मैच में 47.60 के औसत से 5,570 रन हैं। गिलक्रिस्ट ने 17 शतक, 26 अर्धशतक लगाए थे। वहीं 287 वनडे में गिलक्रिस्ट के नाम 35.89 के औसत से 9,619 रन बनाए हैं। गिलक्रिस्ट के नाम 16 शतक, 55 अर्धशतक हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर