धांसू रिकॉर्ड: टी20 वर्ल्ड कप में अजंता मेंडिस का वो जबरदस्त कमाल, जिसे अभी तक कोई दोहरा नहीं पाया

Best bowling figure in T20 World Cup: श्रीलंका के अजंता मेंडिस ने टी20 वर्ल्ड कप में एक जबरदस्त कमाल किया था, जिसे अभी तक कोई गेंदबाज दोहरा नहीं सका है।

Ajantha Mendis Best bowling figures
अजंता मेंडिस   |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • अजंता मेंडिस श्रीलंका के मिस्ट्री स्पिनर रहे हैं
  • उन्होंने कई मौकों पर खतरनाक गेंदबाजी की
  • उनके नाम टी20 विश्व कप में एक धांसू रिकॉर्ड है

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में चुनिंद स्पिनर रहे हैं, जिन्होंने बल्लेबाजों के मन में अपना खौफ बैठाया। ऐसे स्पिरनों में एक नाम श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर अजंता मेंडिस का भी है। मेंडिस ने साल 2008 में डेब्यू किया और कुछ ही समय में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के फलक पर छा गए। वह कैरम बॉल से बल्लेबाजों को खूब परेशान करते थे। मिस्ट्री स्पिनर रहे मेंडिस ने कई मौकों पर अपनी टीम को मुश्किल से निकाला। उन्होंने कई रिकॉर्ड बनाए और उपलब्धियां हासिल कीं। साल 2015 में आखिरी इंटरनेशनल मैच खेलने वाले मेंडिस के कुछ रिकॉर्ड तो अभी तक कायम हैं। आज हम आपको मेंडिस के एक ऐसे ही रिकॉर्ड के बारे में बताएंगे, जो उन्होंने टी20 विश्व कप में बनाया था।

अजंता मेंडिस का वो जबरदस्त कमाल

अजंता मेंडिस ने साल 2012 के टी20 विश्व कप के एक मैच में अपनी गेंदबाजी का वो जबरदस्त कमाल दिखाया था, जिसे तब से लेकर अभी तक कोई दोहरा नहीं सका। दरअसल, मेंडिस ने  जिंबाब्‍वे के खिलाफ मैच में महज 8 रन देकर 6 खिलाड़ियों को पवेलियन भेज दिया था। उन्होंने चार ओवर डाले, जिसमें दो मेडन थे। इसी के साथ मेंडिस टी20 विश्व कप में एक पारी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड अपने नाम करने में सफल रहे थे। 2014 और 2016 विश्व कप में गेंदबाजों ने एक पारी में पांच विकेट झटके, लेकिन 6 शिकार कोई नहीं कर सका। अब देखने वाली बात यह होगी कि अगले महीने शुरू होने जा रहे टी20 विश्व कप 2021 में कोई गेंदबाज इस रिकॉर्ड को छू पाएगा या नहीं।

टी20 विश्व कप में एक पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 5 गेंदबाज

    गेंदबाज      टीम    प्रदर्शन  विपक्षी टीम     
 अजंता मेंडिस   श्रीलंका  8 रन देकर 6 विकेट  जिंबाब्‍वे  
 रंगना हेराथ   श्रीलंका  3 रन पर 5 विकेट  न्यूजीलैंड
 उमर गुल  पाकिस्तान  6 रन देकर 5 विके  न्यूजीलैंड
 एहसान मलिक  नीदरलैंड  19 रन पर विकेट  दक्षिण अफ्रीका
 मुस्तफिजुर रहमान  बांग्लादेश  22 रन पर 5 विकेट  न्यूजीलैंड

मेंडिस ने इस तरह किए अपने 6 शिकार

जिंबाब्‍वे और श्रीलंका के बीच यह विश्व कप मैच हंबनटोटा में खेला गया था। जिंबाब्‍वे ने टॉस जीतकर श्रीलंकाई टीम को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया था। श्रीलंका ने इसका भरपूर फायदा उठाया और 4 विकेट के नुकसान पर 182 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। इसके बाद जब जिंबाब्‍वे की टीम लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो मेंडिस ने उसे नियमित अंतराल पर झटके दिए। उन्होंने ओपनर हैमिल्टन मसाकाद्जा (20) और वुसी सिबांडा (11) को बोल्ड किया। वहीं, ब्रेंडन टेलर (0) को स्टंप आउट कराया और एल्टन चिगुम्बुरा (19) की गिल्लियां बिखेरीं। मेंडिस ने प्रॉस्पर उत्सेया (1) को कैच लपकवाया और काइल जार्विस (0) को एलबीडब्ल्यू किया। ऐसे में जिंबाब्‍वे महज 100 रन पर ढेर हो गई और श्रीलंका ने 82 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर