IND vs SA: तीसरे वनडे में विराट ने जड़ा अर्धशतक, चीयर करती अनुष्का के साथ दिखी बेटी वामिका की पहली झलक

Virat Kohli's Daughter Vamika First Look: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के तीसरे और आखिरी वनडे मैच के दौरान विराट ने अर्धशतक जड़ा तो अनुष्का शर्मा बेटी वामिका से साथ पवेलियन से चीयर करती नजर आईं। 

Anushka-Sharma-Vamika
बेटी वामिका के साथ विराट को चीयर करती अनुष्का शर्मा 
मुख्य बातें
  • केपटाउन वनडे में विराट कोहली ने जड़ा 63 गेंद में अर्धशतक
  • विराट की बेटी वामिका की चीयर करती मां अनुष्का शर्मा के साथ दिखी पहली झलक
  • विराट ने मैदान से बेटी को दिया अर्धशतक पूरा करने के बाद स्पेशल मैसेज

केपटाउन: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे सीरीज के तीसरे और आखिरी वनडे मैच में जीत के लिए 288 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने 63 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद उन्हें खुशी के साथ पवेलियन की ओर बल्ले का खुशी के साथ रुख किया जहां अनुष्का शर्मा बेटी वामिका के साथ विराट को चियर करती नजर आईं।

मां अनुष्का से साथ पापा को किया चीयर
विराट ने 63 गेंद में अपने वनडे करियर का 64वां अर्धशतक पूरा किया। विराट कोहली ने जैसे पचासा जड़ा कैमरे की नजरें ड्रेसिंग रूम की ओर मुड़ गईं। अनुष्का काले रंग की ड्रेस में और उनकी बेटी बेबी पिंक ड्रेस में दो चोटी किए नजर आईं। विराट ने भी बेटी को मैदान से प्यार भेजा। 

11 जनवरी को एक साल की हुईं वामिका
11 जनवरी को वामिका एक साल की हो गईं। इस मैच से पहले वामिका की झलक विराट और अनुष्का के प्रशंसकों को नजर नहीं आई थी। भारतीय टीम जब दक्षिण अफ्रीका दौरे पर पहुंची थी तब विराट ने मीडिया से बेटी की तस्वीरें नहीं खींचने की अनुरोध किया था। लेकिन रविवार को दौरे के आखिरी मुकाबले के दौरान प्रशंसकों को वामिका की पहली झलक देखने को मिली। 

विराट नहीं खेल पाए बड़ी पारी
विराट कोहली एक बार फिर बड़ी पारी नहीं खेल पाए। 32वें ओवर में केशव महाराज की गेंद पर वो 65 रन बनाकर आउट हो गए। गेंद पिच पर रुककर आई और विराट गच्चा खा गए। टेम्बा बावुमा ने विराट के मिस टाइम शॉट पर उठे कैच को लपकने में चूक नहीं की। विराट ने 84 गेंद का सामना किया और 65 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 5 चौके जड़े। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर