फिर मुंबई इंडियन्स के साथ जुड़े अर्जुन तेंदुलकर, दो टीमों की जंग में बढ़ गई कीमत

Arjun Tendulkar Sold to Mumbai Indians: अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियन्स ने लगातार दूसरी बार अपनी टीम में शामिल किया है। लेकिन इस बार उनकी कीमत में इजाफा हो गया है। 

Arjun-tendulkar
अर्जुन तेंदुलकर 
मुख्य बातें
  • अर्जुन तेंदुलकर एक बार फिर 20 लाख के बेस प्राइज के साथ उतरे थे नीलामी में
  • मुंबई इंडियन्स के अलावा गुजरात टाइटन्स ने की उन्हें खरीदने की कोशिश
  • ऐसे में इस बार पिछली बार की तुलना में बढ़ गई अर्जुन तेंदुलकर की कीमत

बेंगलुरु: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को लगातार दूसरे साल मुंबई इंडियन्स ने अपने दल में शामिल किया है। 20 लाख के बेस प्राइज के साथ नीलामी में उतरे अर्जुन को इस बार 30 लाख रुपये हासिल हुए हैं। इस बार अर्जुन को अपने खेमे में शामिल करने की कोशिश गुजरात टाइटन्स ने भी की। इससे उनकी कीमत में 10 लाख का इजाफा हुआ और वो 33 पर्सेंट इन्क्रीमेंट के साथ मुंबई की जर्सी में खेलते दिखाई देंगे।

पिछले साल मुंबई इंडियन्स का साथ अर्जुन तेंदुलकर ने चोट की वजह से छोड़ दिया था। ऐसे में उन्हें डेब्यू का मौका भी नहीं मिल सका था। इसलिए इस बार संभावना है कि अर्जुन को आईपीएल डेब्यू का मौका मिल जाए। पिछला बार मुंबई ने अर्जुन को उनके बेस प्राइज पर अपनी टीम में शामिल किया था। वो पिछली बार नीलामी में खरीदे गए आखिरी खिलाड़ी थे।

अर्जुन तेंदुलकर को इस साल मुंबई की रणजी टीम में भी जगह मिली है। पिछले साल उन्होंने सैयद मुश्ताक और विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई का प्रतिनिधित्व किया था। सलिल अंकोला की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई की रणजी टीम में पहली बार जगह दी है। ऐसे में उनके आईपीएल से पहले प्रथम श्रेणी डेब्यू करने की संभावना है। इस प्रदर्शन पर ही उनका आईपीएल डेब्यू निर्भर करेगा। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर