आईपीएल 2021 की नीलामी में शामिल होंगे अर्जुन तेंदुलकर, जानिए कितना है बेस प्राइज 

सचिन तेंदुलकर के 21 वर्षीय पुत्र अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल 2021 की नीलामी में हिस्सा लेंगे। उन्हें अपनी-अपनी टीम में शामिल करने के लिए टीमों के बीच होड़ लग सकती है।

Arjun Tendulkar
अर्जुन तेंदुलकर  
मुख्य बातें
  • 21 वर्षीय अर्जुन तेंदुलकर ने कराया आईपीएल नीलामी के लिए नामांकन
  • हाल ही में अर्जुन ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई के लिए किया था डेब्यू
  • अगर अर्जुन तेंदुलकर हुए नीलाम तो आईपीएल में खेलने वाली बनेगी पहली पिता-पुत्र की जोड़ी

नई दिल्ली: गॉड ऑफ क्रिकेट के नाम से दुनियाभर में मशहूर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने चेन्नई में होने वाली आईपीएल 2021 की नीलामी के लिए नामांकन कराया है। हाल ही में संपन्न सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई की सीनियर टीम में शामिल किया गया था और उन्होंने हरियाणा के खिलाफ डेब्यू किया था। इसके अलावा उन्होंने पुदुचेरी के खिलाफ भी एक मैच खेला था। दो मैच में उन्होंने 2 विकेट हासिल किए थे। 

21 वर्षीय अर्जुन तेंदुलकर ने पहली बार आईपीएल नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। इससे पहले पिता सचिन तेंदुलकर ने उन्हें ऐसा करने से रोका था। लेकिन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में डेब्यू के बाद अर्जुन तेंदुलकर ने आईपीएल 2021 की नीलामी के लिए अपना नामांकन कराया है। 

ये है अर्जुन का बेस प्राइज
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन का बेस प्राइस 20 लाख रुपये है। पिछले कुछ समय से मुंबई इंडियंस की टीम के साथ ट्रेनिंग करते आ रहे हैं। ऐसे में पिता सचिन तेंदुलकर के बाद आईपीएल में नीलाम होने वाले पहले पुत्र होंगे। यदि मुंबई इंडियन्स अर्जुन को अपनी टीम में शामिल करती है तो मुंबई के लिए सचिन-अर्जुन की जोड़ी आईपीएल में एक टीम के लिए खेलने वाली पिता पुत्र की पहली जोड़ी बन जाएगी। 

अगर नीलाम हुए अर्जुन तो बनेगा नया इतिहास
अगर अर्जुन तेंदुलकर को अपने खेमे में शामिल करने की होड़ अन्य टीमों के बीच लगती है तो अर्जुन पर करोड़ों की बारिश हो सकती है। भले ही नीलामी का नतीजा कुछ भी हो लेकिन अर्जुन तेंदुलकर 18 फरवरी को होने वाली नीलामी में आकर्षण का मुख्य केंद्र होंगे। 


 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर