अर्जुन तेंदुलकर को पहली बार मिली मुंबई की सीनियर टीम में जगह, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई की टीम में शामिल किया गया है।

Arjun Tendulkar
अर्जुन तेंदुलकर 
मुख्य बातें
  • मुंबई की सीनियर टीम में पहली बार हुआ अर्जुन तेंदुलकर का जन्म
  • अर्जुन तेंदुलकर को नहीं मिली थी शुरुआती टीम में जगह
  • उनके अलावा एक और खिलाड़ी को किया गया है टीम में शामिल

मुंबई: मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के पुत्र अर्जुन तेंदुलकर के लिए नया साल खुशियां लेकर आया है। उन्हें पहली बार मुंबई की सीनियर क्रिकेट टीम में शामिल किया गया है। उन्हें सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए मुंबई की 22 सदस्यीय टीम में जगह दी गई है। 

बायें हाथ के युवा तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई की टीम में शामिल किए जाने की पुष्टि  मुंबई टीम के नए मुख्य चयनकर्ता सलिल अंकोला ने की। अर्जुन के अलावा तेज गेंदबाज कृतिक एच को भी टीम में रखा गया है। इससे पहले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए चुनी गई 20 सदस्यीय टीम में अर्जुन को जगह नहीं मिली थी। लेकिन बीसीसीआई के टीम में 20 की जगह 22 खिलाड़ियों को शामिल किए जाने की अनुमति दे दी थी। इसके बाद ही दो खिलाड़ियों को मुंबई की टीम में जगह दी गई है। 

21 वर्षीय अर्जुन अबतक मुंबई के लिए विभिन्न आयुवर्ग की टीमों में खेलते रहे हैं। उन्हें पहली बार मुंबई की सीनियर टीम में चुना गया है। वह भारतीय टीम को नेट पर गेंदबाजी करते रहे हैं और श्रीलंका का दौरा करने वाली भारत की अंडर 19 टीम में भी रहे। मुंबई के कप्तान सूर्यकुमार यादव हैं और 10 जनवरी से शुरू हो रहे टूर्नामेंट में मुंबई को सारे मैच घरेलू मैदान पर ही खेलने हैं।

मुंबई की 22 सदस्यीय टीम इस प्रकार है:
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), आदित्य तारे (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, आकर्षित गोमेल, सरफराज खान, सिद्धेश लाड, शिवम दूबे, शुभम रंजने, सुजीत नायक, साईराज पाटिल, तुषार देशपांडे, धवल कुलकर्णी, मिनाद मांजरेकर, प्रथमेश दाके, अथर्व अंकोलेकर, शशांक अत्तारदे, शम्स मुलानी, हार्दिक तामोर, आकाश पारकर और सूफियान शेख, अर्जुन तेंदुलकर, कार्तिक एच।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर