भारत के खिलाफ मुकाबले में मैदान पर काली पट्टी बांधकर उतरेगी पाकिस्तानी टीम

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने भारत के खिलाफ रविवार को दुबई में खेले जाने वाले एशिया कप के मुकाबले में बांह पर काली पट्टी बांधकर खेलने का फैसला किया है। जानिए क्या है वजह?

Pakistan-Cricket-team
पाकिस्तान क्रिकेट टीम 
मुख्य बातें
  • पाकिस्तान में मानसूनी बाढ़ ने मचाया है कहर
  • लगभग 10 लाख लोग हुए हैं बाढ़ से प्रभावित
  • काली पट्टी बांधकर पाकिस्तानी टीम करेगी बाढ़ से प्रभावित लोगों का समर्थन

दुबई: एशिया कप 2022 में भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को खेले जाने वाले महा-मुकाबले का इंतजार दोनों देशों के खेल प्रेमियों के अलावा पूरी दुनिया को है। 9 महीने पहले दोनों टीमें दुबई में टी20 विश्व कप 2021 के दौरान भिड़ी थीं। ऐसे में एक बार फिर वक्त का पहिया घूमकर वहीं पहुंच गया जहां पिछली बार कहानी भारतीय टीम की करारी हार के साथ खत्म हुई थी। ऐसे में नए कप्तान के साथ टीम इंडिया पिछली हार का हिसाब चुकता करने मैदान पर उतरेगी। 

बाढ़ प्रभावितों के समर्थन में बांधेंगे काली पट्टी
भारत के खिलाफ मुकाबले की अहमियत को ध्यान में रखते हुए पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस मौके का उपयोग देश में आई भयंकर बाढ़ से प्रभावित लोगों का समर्थन करने का फैसला किया है। इसके लिए बाबर आजम की कप्तानी वाली टीम अपनी बांह पर काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरने का फैसला किया है।

बाढ़ से प्रभावित हुए हैं 10 लाख पाकिस्तानी
पाकिस्तान में बाढ़ ने कहर बरपाया हुआ है। पूरे पाकिस्तान में बाढ़ से तकरीबन 10 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। पाकिस्तान डिजास्टर मैनेजमेंट अथारिटी द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 119 पाकिस्तानी नागरिकों की बाढ़ की चपेट में आकर जान चली गई। सिंध प्रांत के सबसे ज्यादा 76 लोगों की जान गई। वहीं बलूचिस्तान में 4, गिलगिट बाल्टिस्तान में 6 और खैबर पख्तूनख्वाह में 31 लोग बाढ़ की चपेट में आकर मौत का शिकार हो गए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर