डीन जोंस ने ब्रेकफास्ट किया, फिर होटल लॉबी में पड़ा दिल का दौरा, ब्रेट ली ने किया था CPR देने का प्रयास

Dean Jones death: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर डीन जोंस का गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने से मुंबई के होटल में निधन हो गया। पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने बताया उस समय क्या हुआ था।

Dean Jones and Brett Lee
Dean Jones and Brett Lee  |  तस्वीर साभार: Instagram

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर व मशहूर कमेंटेटर डीन जोंस (Dean Jones) अब दुनिया में नहीं रहे। जोंस 59 वर्ष के थे। उन्हें मुंबई के एक होटल में दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर क्रिकेट जगत में तेजी से फैली और क्रिकेट जगत स्तब्ध रह गया। डीन जोंस का जब निधन हुआ उस समय पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ब्रेट ली उनके साथ थे। उन्होंने जोंस की जान बचाने का प्रयास भी किया था।

खबरों के मुताबिक गुरुवार को जीन जोंस ने मुंबई के इस होटल में ब्रेट ली के साथ सुबह ब्रेकफास्ट किया था। दोनों आईपीएल में कमेंट्री के लिए भारत में हैं। ब्रेकफास्ट करने के बाद वे लौट रहे थे तभी होटल लॉबी में जोंस को दिल का दौरा पड़ा।

बताया जा रहा है कि ब्रेट ली के सामने ये हादसा हुआ तो उन्होंने तुरंत सीपीआर (CPR) देकर जोंस की जान बचाने का प्रयास किया। सीपीआर एक प्रक्रिया है जब ऐसे गंभीर मौकों पर एक इंसान दूसरे की छाती में हाथों से पंप करता है और मुंह से सांस देने का प्रयास करता है। हालांकि जोंस के मामले में ब्रेट ली की कोशिश व्यर्थ रही।

डीन जोंस ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के लिए 52 टेस्ट मैच खेले थे जिस दौरान उन्होंने 3631 रन बनाए थे। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 11 शतक भी जड़े। उन्होंने वनडे क्रिकेट में भी 7 शतक जड़े और 6068 रन बनाए थे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर