CSK IPL 2022 Schedule: एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स का पूरा शेड्यूल, कब, कहां, किसके साथ होगी भिड़ंत

CSK IPL 2022 Schedule, Chennai Super Kings IPL 2022 Full Schedule, Match Timings: एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अपने अभियान की शुरुआत 26 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ करने जा रहा है। ऐसा है सीएसके का 15वें सीजन का पूरा शेड्यूल।

Chennai-Super-Kings-Full-Schedule-IPL-2022
चेन्नई सुपर किंग्स (साभार IPL)  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • केकेआर के खिलाफ अपने आईपीएल 2022 सीजन का आगाज करेगी चेन्नई सुपर किंग्स
  • राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ लीग दौर का अपना आखिरी मुकाबला 20 मई को खेलेंगे धोनी के धुरंधर
  • पांचवीं बार खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी चेन्नई, ग्रुप बी में पहले पायदान पर मिली है जगह

Chennai Super Kings (CSK) IPL 2022 Full Schedule: आईपीएल 2021 में एमएस धोनी की कप्तानी में चौथी खिताबी जीत हासिल करने वाली चेन्नई सुपर किंग्स एक बार फिर चैंपियनशिप में उतरने के लिए तैयार है। चेन्नई की आईपीएल 2022 में पहली भिड़ंत पिछले बार की उपविजेता कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ होगी। जिसे उसने मात देकर चौथा खिताब जीता था। 

इस बार आईपीएल का आयोजन 10 टीमों को दो ग्रुप में बांटकर किया जा रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स को ग्रुप बी में टॉप पर जगह मिली है। ऐसे में नए नियमों के मुताबिक चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स की अपने ग्रुप की टीमों के साथ दो-दो बार भिड़ंत होगी। इसके अलावा ग्रुप ए की नंबर एक टीम मुंबई इंडियन्स के साथ दो बार भिड़ेगी। इसके अलावा ग्रुप ए की बाकी की टीमों के साथ चेन्नई का एक-एक बार मुकाबला होगा। 

ये भी पढ़ें: IPL 2022 Schedule Announced: आईपीएल 2022 का 26 मार्च को होगा आगाज, जारी हुआ पूरा कार्यक्रम

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) [Chennai Super Kings Squad and Players FULL list]
रिटेन खिलाड़ी:
रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, मोईन अली, रुतुराज गायकवाड़,
नीलामी में खरीदे गए खिलाड़ी: दीपक चाहर, अंबाती रायुडू, ड्वेन ब्रावो, रॉबिन उथप्पा,केएम आसिफ, तुषार देशपांडे, शिवम दुबे, महीष तीक्षणा, राजवर्धन हंगरगेकर, सिमरजीत सिंह, डेवेन कॉन्वे, मिचेल सेंटनर, ड्वेन प्रीटोरियस, एडम मिल्ने, सुभ्रांश सेनापति, मुकेश चौधरी, प्रशांत सोलंकी, सी हरि निशांत,एन जगदीशन, के भगत वर्मा।

आईपीएल 2022 के ग्रुप: 

ग्रुप ए ग्रूप बी 
मुंबई इंडियन्स चेन्नई सुपर किंग्स 
कोलकाता नाइट राइडर्स सनराइजर्स हैदराबाद
राजस्थान रॉयल्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर
दिल्ली कैपिटल्स पंजाब किंग्स
लखनऊ सुपर जायंट्स गुजरात टाइटन्स



CHENNAI SUPER KINGS (CSK) IPL 2022 SCHEDULE 

क्रमांक तारीख बनाम समय वेन्यू
1 26 मार्च  कोलकाता नाइट राइडर्स(A) 07:30 PM वानखेड़े स्टेडियम
2 31 मार्च लखनऊ सुपर जायंट्स(A) 07:30 PM ब्रेबोन स्टेडियम
3 03 अप्रैल पंजाब किंग्स(B) 07:30 PM ब्रेबोन स्टेडियम
4 09 अप्रैल सनराइजर्स हैदराबाद(B) 03:30 PM डीवाय पाटिल स्टेडियम 
5 12 अप्रैल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर(B) 07:30 PM डीवाय पाटिल स्टेडियम 
6 17 अप्रैल गुजरात टाइटन्स(B) 07:30 PM एमसीए स्टेडियम पुणे
7 21 अप्रैल मुंबई इंडियन्स(A) 07:30 PM डीवाय पाटिल स्टेडियम
8 25 अप्रैल पंजाब किंग्स(B) 07:30 PM वानखेड़े स्टेडियम
9 1 मई  सनराइजर्स हैदराबाद 07:30 PM एमसीए स्टेडियम पुणे
10 04 मई  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर(B) 07:30 PM एमसीए स्टेडियम पुणे
11 08 मई  दिल्ली कैपिटल्स(A) 07:30 PM डीवाय पाटिल स्टेडियम
12 12 मई  मुंबई इंडियन्स(A) 07:30 PM वानखेड़े स्टेडियम
13 15 मई  गुजरात टाइटन्स(B) 03:30 PM वानखेड़े स्टेडियम
14 20 मई  राजस्थान रॉयल्स(A) 07:30 PM ब्रेबोन स्टेडियम

चार बार खिताब जीत चुकी है चेन्नई सुपर किंग्स:
एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल इतिहास की खिताबी जीत के लिहाज से दूसरी सबसे सफल टीम है। 14 में से 12 सीजन में भाग लेने वाली चेन्नई की टीम केवल एक बार प्लेऑफ दौर में नहीं पहुंच सकी। चेन्नई सुपर किंग्स रिकॉर्ड 9 बार फाइनल में पहुंची है और 2010, 2011, 2018 और 2021 में खिताब अपने नाम करने में सफल हुई। 
 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर