DC IPL 2022 Retained Players List: जानिए, दिल्ली कैपिटल्स ने किन चार खिलाड़ियों को किया रिटेन

DC IPL 2022 Retained and Released Players List: दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2022 के लिए 4 खिलाड़ियों को अपने साथ बरकरार रखने का फैसला किया है।

Delhi Capitals IPL 2022 retained players list
Delhi Capitals IPL 2022 retained players 
मुख्य बातें
  • दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2022 की रिटेनशन लिस्ट जारी की
  • अब तक आईपीएल खिताब नहीं जीत सकी है दिल्ली की टीम
  • क्या इन खिलाड़ियों को रिटेन करके दिल्ली ने लिया सही फैसला?

IPL 2022, DC Retained and Released Players List: दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने आईपीएल 2022 के लिए रिटेन किए गए खिलाड़ियों की घोषणा कर दी है। मंगलवार को डीसी ने तीन भारतीय और एक दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी को अपने साथ बरकरार रखना का निर्णय किया है। फ्रेंचाइजी ने पिछले सीजन में कप्तानी करने वाले रिषभ पंत को रिटेन किया है जबकि ओपनर शिखर धवन और पूर्व कप्तान श्रेयस अय्यर को रिटेंशन लिस्ट में शामिल नहीं किया। दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक आईपीएल का खिताब एक बार भी नहीं जीता है।

खिलाड़ियों के नाम का ऐलान करते हुए पार्थ जिंदल ने कहा, 'श्रेयस अय्यर, रविचंद्रन अश्विन, शिखर धवन, कगिसो रबाडा और कई युवा खिलाड़‍ियों को छोड़ना बिलकुल भी आसान नहीं था। हमारे पास जो पैसे बचे हैं, उससे कोशिश करेंगे कि ज्‍यादा से ज्‍यादा दिल्‍ली के खिलाड़‍ियों को दोबारा खरीदेंगे।'

दिल्ली कैपिटल्स ने इन चार खिलाड़ियों को रिटेन किया (Delhi Capitals retained players)

1. रिषभ पंत (16 करोड़) 

2. अक्षर पटेल (9 करोड़)

3. पृथ्वी शॉ (7.5 करोड़)

4. एनरिच नॉर्किया (6.5 करोड़) 

बजटः अब नीलामी के लिए दिल्ली कैपिटल्स के पास 48 करोड़ रुपये बाकी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर