4,6,6 और जड़ दिया दोहरा शतक, दिनेश चंडीमल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली धमाकेदार पारी

Sri Lanka vs Australia 2nd Test Day 4, Dinesh Chandimal scores double century: श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के दूसरे टेस्ट में श्रीलंकाई बल्लेबाज दिनेश चंडीमल ने ऐतिहासिक पारी खेली है।

Dinesh Chandimal scores double century
दिनेश चंडीमल की पहली टेस्ट डबल सेंचुरी (ICC)  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • ऑस्ट्रेलिया का श्रीलंका दौरा 2022
  • दूसरे टेस्ट में दिनेश चंडीमल ने जड़ा दोहरा शतक
  • चंडीमल ने श्रीलंका का स्कोर 554 रन तक पहुंचाया

Dinesh Chandimal scores double century, Sri Lanka vs Australia 2nd Test: ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच गॉल में जारी दूसरे टेस्ट के चौथे दिन श्रीलंकाई बल्लेबाज व पूर्व कप्तान दिनेश चंडीमल ने ऐतिहासिक पारी खेल डाली। चंडीमल ने टेस्ट क्रिकेट में अपना पहला दोहरा शतक जड़ने के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किसी भी श्रीलंकाई बल्लेबाज द्वारा सबसे बड़ा स्कोर भी बना दिया। चंडीमल की इस पारी के दम पर श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया के 364 रनों के जवाब में अपनी पहली पारी में ऑलआउट होने से पहले 554 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

दूसरा टेस्ट जीतकर श्रृंखला 1-1 से बराबर करने के लिए चुनौती पेश कर रहे श्रीलंका को पूर्व कप्तान चंडीमल ने मजबूत स्थिति में पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने मैच के चौथे दिन अपने करियर में पांचवीं बार 150 रन के आंकड़े को पार किया। उन्होंने 326 गेंदों में नाबाज 206 रनों की ऐतिहासिक पारी को अंजाम दिया। इस पारी में 16 चौके और 5 शानदार छक्के शामिल रहे।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ

इसके साथ ही चंडीमल ने अपने करियर की सबसे बड़ी पारी खेली। उन्होंने 2017 में दिल्ली में भारत के खिलाफ 164 रन के अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ स्कोर को पीछे छोड़ दिया है। इसके साथ ही ये किसी भी श्रीलंकाई खिलाड़ी का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी साबित हुआ।

स्टार्क केे खिलाफ 4,6,6 और दोहरा शतक पूरा

जब दिनेश चंडीमल 185 रन बनाकर खेल रहे थे, तभी उनके सामने ऑस्ट्रेलिया के सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क आए। उस समय श्रीलंका का सिर्फ एक विकेट बाकीी था। स्टार्क के इस ओवर की पहली गेंद पर चौका और दूसरी व तीसरी गेंदों पर दो लगातार छक्के जड़कर उन्होंने शानदार अंदाज में अपना दोहरा शतक पूरा कर लिया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर