फैंस को बर्दाश्त नहीं धोनी की सफेद दाढ़ी, सोशल मीडिया पर छेड़ी मुहिम

MS Dhoni white beard campaign: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की सफेद दाढ़ी फैंस को अच्छी नहीं लग रही है। इसलिए सोशल मीडिया पर मुहिम छेड़ दी है।

Fans of MS Dhoni want his white beard shaved
Fans of MS Dhoni want his white beard shaved 
मुख्य बातें
  • महेंद्र सिंह धोनी के नए लुक को पसंद नहीं कर रहे फैंस
  • सफेद दाढ़ी में धोनी को देखकर परेशान फैंस ने छेड़ी मुहिम
  • सोशल मीडिया पर धोनी से लुक बदलने की कर डाली मांग

नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों लॉकडाउन में अपने रांची स्थित फॉर्महाउस पर समय बिता रहे हैं। आए दिन उनके वीडियो वायरल होते हैं जिसमें कभी वो अपनी बेटी जीवा को लेकर फार्महाउस में बाइक चलाते नजर आ रहे हैं तो कभी अपने कुत्तों के साथ खेलते दिख रहे हैं। हाल के कुछ वीडियो व तस्वीरों में धोनी काफी अलग नजर आए क्योंकि उनकी दाढ़ी बढ़ चुकी है और पूरी तरह सफेद भी हो गई है। फैंस ने उनको इस तरह देखा तो वे रह नहीं सके और सोशल मीडिया पर मुहिम छेड़ दी।

धोनी के चेहरे पर इन दिनों बढ़ी हुई सफेद दाढ़ी दिखाई दे रही है। इसको लेकर कुछ लोगों ने कहा था कि उनका पसंदीदा खिलाड़ी अब बूढ़ा हो गया है। अब वही फैंस चाहते हैं कि धोनी दाढ़ी कटवाएं और अपने पुराने लुक में फिर से नजर आएं। इसके लिए उनके प्रशंसकों ने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर एक मुहिम भी चला डाली है जिसका नाम दिया गया है- #टेकदविनिंगस्ट्रोक एंड ब्रेक हिज बियर्ड।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
#runninglife post sunset ! A post shared by ZIVA SINGH DHONI (@ziva_singh_dhoni) on

मां के लिए आज भी वही माही है

एमएस धोनी की दाढ़ी का वीडियो आने के बाद प्रशंसकों ने धोनी को बूढ़ा बताया था लेकिन उनकी मां ने बीडीक्रिकटाइम से कहा था, 'मैंने उनका नया लुक देखा है, लेकिन वो इतने भी बूढ़े नहीं हुए हैं। कोई भी बच्चा अपनी मां के लिए बूढ़ा नहीं होता।'

इन दिनों तमाम खिलाड़ी लॉकडाउन के दौरान घरों पर हैं, बाहर सलून खुले नहीं हैं इसलिए ज्यादातर खिलाड़ी दाढ़ी-बाल बढ़ाकर लुक्स के साथ प्रयोग करते नजर आ रहे हैं। जबकि क्रिकेट जगत के कुछ दिग्गज या तो खुद से, या फिर अपने परिवार वालों की मदद से बाल कटवाते नजर आए हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर