बेन स्टोक्स के पिता का हुआ निधन, राजस्थान रॉयल्स ने दी श्रद्धांजलि

क्रिकेट
Updated Dec 08, 2020 | 20:25 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Ben Stokes' father passes away: इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के पिता ने ब्रेन कैंसर ने लंबी जंग के बाद दम तोड़ दिया।

Ben Stokes' father Ged Stokes passes away
बेन स्टोक्स के पिता का निधन (Twitter/PTI) 

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स (Ben Stokes) के पिता गेड स्टोक्स का निधन हो गया है। गेड स्टोक्स काफी समय से ब्रेन कैंसर से जूझ रहे थे। जनवरी में उनकी बीमारी का पता चला था जिसके बाद से उनका इलाज चल रहा था लेकिन मंगलवार को उन्होंने अपनी अंतिम सांसें लीं।

गेड स्टोक्स को कुछ हफ्ते पहले जोहानिसबर्ग के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ समय बाद उनको डिस्चार्ज कर दिया गया था और वो अपने देश न्यूजीलैंड लौट गए थे। इस बीच कई बार बेन स्टोक्स ने अपने क्रिकेट कार्यक्रम को छोड़कर परिवार के साथ समय बिताया। बीच में वो आईपीएल भी खेलने आए और फिर दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भी गए। इसी वजह से वो इस समय अपने परिवार के साथ नहीं थे।

बेन स्टोक्स की आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स ने भी गेड स्टोक्स को श्रद्धांजलि दी। रॉयल्स ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'RIP गेड स्टोक्स। हमारे खास क्रिकेट परिवार का एक दिलचस्प हिस्सा थे वो। बेन हम तुम्हारे साथ हैं। तुम्हे और तुम्हारे परिवार को शक्ति मिले।'

बेन स्टोक्स के पिता एक पूर्व रग्बी खिलाड़ी होने के साथ-साथ कोच भी रहे थे। वो 1982-83 में रग्बी वर्किंगटोन क्लब से जुड़े थे। उनके निधन के बाद क्लब ने भी उनको श्रद्धांजलि दी है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर