नहीं रहे पूर्व भारतीय क्रिकेटर सदाशिव रावजी पाटिल, 1955 में खेला था टेस्ट मैच

क्रिकेट
भाषा
Updated Sep 15, 2020 | 16:29 IST

Sadashiv Raoji Patil died: पूर्व क्रिकेटर सदाशिव रावजी पाटिल ने दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्होंने भारत के लिए सिर्फ एक टेस्ट मैच खेला था।

cricket ball
सांकेतिक फोटो 

मुंबई: एक टेस्ट मैच में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले पूर्व क्रिकेटर सदाशिव रावजी पाटिल का मंगलवार को कोल्हापुर में उनके आवास पर निधन हो गया। वह 86 बरस के थे और उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां हैं।

कोल्हापुर जिला क्रिकेट संघ के पूर्व पदाधिकारी रमेश कदम ने पीटीआई को बताया, 'उनका (पाटिल का) कोल्हापुर की रुईकर कॉलोनी में अपने आवास पर मंगलवार तड़के सोते हुए निधन हो गया।' तेज गेंदबाज आलराउंडर पाटिल ने 1955 में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक टेस्ट मैच में भारत का प्रतिनिधित्व किया। 

उन्होंने हालांकि इसके बाद देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका नहीं मिला।पाटिल ने 1952-1964 के बीच महाराष्ट्र के लिए 36 प्रथम श्रेणी मैचों में 866 रन बनाने के अलावा 83 विकेट चटकाए। उन्होंने रणजी ट्रॉफी में महाराष्ट्र की कप्तानी भी की।
 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर