हार्दिक पांड्या ने नए साल में किया दोहरा धमाका, रिलेशनशिप के खुलासे के बाद किया सगाई का ऐलान

Hardik pandya announces engagement: टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने 2020 का आगाज फटाफट क्रिकेट स्टाइल में अपनी रिलेशनशिप के साथ साथ सगाई का ऐलान किया है।

Hardik Pandya Natasha Stankovic
Hardik Pandya Natasha Stankovic 

मुंबई: भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने 2020 का आगाज फटाफट क्रिकेट स्टाइल में अपने रिलेशनशिप के साथ साथ सगाई के ऐलान के साथ किया है। उन्होंने साल 2020 की शुरुआत बॉलीवुड एक्ट्रेस नताशा स्‍टानकोविच के साथ अपनी रिलेशनशिप की पुष्टि के साथ की। नए साल पर पांड्या ने नताशा के साथ एक फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए कैप्‍शन लिखा, 'साल की शुरुआत मेरी आतिशबाजी के साथ।'
 

प्रशंसक हार्दिक के पहले धमाके से उबरे नहीं थे तब तक उन्होंने इंन्सटाग्राम पर एक और तस्वीर पोस्ट कर अपनी नताशा के साथ अपनी सगाई का भी ऐलान कर दिया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Mai tera, Tu meri jaane, saara Hindustan.  01.01.2020  #engaged A post shared by Hardik Pandya (@hardikpandya93) on

नताशा की डीजे वाला बाबू गर्ल की है पहचान 

नताशा का जन्म सर्बिया में हुआ। उन्होंने वहीं शिक्षा हासिल की। इसके बाद उन्होंने बेले डान्स सीखा और वहीं मॉडलिंग भी शुरू कर दी। साल 2012 में उन्होंने मुंबई का रुख किया और यहां कई विज्ञापनों में काम किया। वो ड्यूरेक्स कॉन्डम के विज्ञापन में रणवीर सिंह के साथ नजर आईं थी। वो बिग बॉस के आठवें सीजन में थीं। इसके लिए उन्होंने हिंदी सीखी थी। साल 2013 में प्रकाश झा के निर्देशन में बनी फिल्म सत्याग्रह में आइटम सॉन्ग किया था। लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा पहचान साल 2015 में बादशाह के पॉपुलर गीत डीजे वाला बाबू से मिली और भारत के घर घर में जानी जाने लगीं।  इसके अलावा उन्होंने अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म हॉलीडे और फुकरे 2 में भी काम किया है। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर