IPL Auction 2021: किंग्स इलेवन पंजाब के पास सबसे ज्यादा बजट, जानिए किस फ्रेंचाइजी के पर्स में हैं कितने करोड़

Indian Premier League 2021 Auction: आईपीएल 2021 नीलामी में कुल 292 खिलाड़ी उतरेंगे। जानिए किस फ्रेंचाइजी के कितनी खिलाड़ियों की जगह है और टीम के पर्स में कितने करोड़ रुपए बाकी हैं।

Lokesh Rahul Preity Zinta
किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल और टीम की को-ऑनर प्रीति जिंटा (फाइल फोटो)  |  तस्वीर साभार: IANS

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें सीजन के लिए 18 फरवरी को नीलामी होगी। सभी आठ टीमें अपनी रणनीति को अंतिम रूप देने में व्यस्त हैं। चेन्नई में आयोजित होने वाली नीलामी में कुल 292 खिलाड़ी उतरेंगे। यह मिनी ऑक्शन है, जिसमें फ्रेंचाइजी 61 खिलाड़ियों के लिए बोली लगाएंगी। सभी फ्रेंचाइजी अपनी टीम में अधिकतम 25 और न्यूनतम 18 खिलाड़ी रख सकती हैं। किसी भी टीम में अधिकतम 8 विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं। आइए जानते हैं आईपीएल के आगामी सीजन के लिए किस फ्रेंचाइजी में कितने खिलाड़ियों की जगह बाकी है और टीमों के सैलरी पर्स (बजट) में कितने करोड़ रुपए हैं।

किंग्स इलेवन पंजाब

किंग्स इलेवन पंजाब के पर्स में सबसे ज्यादा 53.20 करोड़ रुपए हैं। पंजाब के स्क्वाड में 9 खिलाड़ियों की जगह है, जिसमें 4 विदेशी भी हैं। 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के पास खिलाड़ियों को खरीदने के लिए 35.90 करोड़ रुपए का बजट है। आरसीबी की टीम चार विदेशियों समेत 13 खिलाड़ियों की जगह है।

राजस्थान रॉयल्स

राजस्थान रॉयल्स के पर्स में 34.85 करोड़ रुपए बाकी हैं। राजस्थान अपने स्क्वाड में तीन विदेशियों सहित आठ खिलाड़ियों को शामिल कर सकता है। 

चेन्नई सुपरकिंग्स

चेन्नई सुपरकिंग्स के पास 22.9 करोड़ रुपए का बजट है। चेन्नई की टीम में 7 खिलाड़ियों के लिए जगह है, जिसमें 1 विदेशी भी है। 

मुंबई इंडियंस

आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस के पर्स में 15.35 करोड़ रुपए हैं। मुंबई अपने साथ चार विदेशियों समेत कुल सात खिलाड़ी जोड़ सकती है।

दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली कैपिटल्स के पर्स में 12.9 करोड़ रुपए का बजट बचा है। दिल्ली की टीम में 6 खिलाड़यों की जगह खाली है, जिसमें दो विदेशी भी हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद

सनराइजर्स हैदराबाद के पास 10.75 करोड़ रुपए का बजट है। सनराइजर्स अपने साथ एक विदेश सहति सिर्फ तीन खिलाड़ी शामिल कर सकती है।

कोलकाता नाईट राइडर्स

कोलकाता नाईट राइडर्स (केकेआर) के पर्स में भी 10.75 करोड़ रुपए बाकी हैं। केकेआर के स्क्वाड में 8 खिलाड़ियों की जगह है, जिसमें 2 विदेशी शामिल हैं। 
 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर