IND U19 vs SA U19 Live Streaming, Under 19 World Cup 2022: जानिए कब और कहां देखें भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला

U19 World Cup 2022, IND U19 vs SA U19 Live Cricket Score Streaming Online: यश धुल की कप्तानी वाली भारत की अंडर 19 क्रिकेट टीम शनिवार को अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करने जा रही है। जानिए कब और कहां देखें ये मुकाबला।

U19-WORLD-CUP-INDVS-SA-LIVE-STREAMING
अंडर-19 वर्ल्ड कप भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका लाइव स्ट्रीमिंग 
मुख्य बातें
  • भारतीय टीम को मिली हा ग्रुप बी में दक्षिण अफ्रीका, आयरलैंड और युगांडा के साथ जगह
  • भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 15 जनवरी को करने जा रही है अपने अभियान की शुरुआत
  • यश धुल की कप्तानी में मैदान पर पांचवीं बार खिताबी जीत दर्ज करने उतरेगी टीम इंडिया

IND vs SA U19 World Cup 2022 Live Cricket Score Streaming Online: वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेले जा रहे अंडर19 वर्ल्ड कप का आगाज शुक्रवार को वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के मुकाबले के साथ हो गया। ऐसे में भारतीय प्रशंसकों की नजरें यश धुल की कप्तानी वाली भारतीय अंडर-19 टीम के पहले मुकाबले पर टिक गई हैं। भारतीय टीम पांचवीं बार अंडर19 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के अभियान की शुरुआत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले के साथ करने जा रही है। टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम भारत को ग्रुप बी में दक्षिण अफ्रीका, आयरलैंड और युगांडा के साथ जगह मिली है।   

भारतीय अंडर-19 टीम की पहले मुकाबले में किससे होगी भिड़ंत? 
भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम की पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की अंडर-19 टीम के साथ भिड़त होगी।

किस मैदान पर खेला जाएगा भारत और दक्षिण अफ्रीका की अंडर-19 टीम के बीच मुकाबला?
भारत और दक्षिण अफ्रीका की अंडर -19 टीमों के बीच मुकाबला गयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा भारत और दक्षिण अफ्रीका की अंडर-19 टीम के बीच मुकाबला?
भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 क्रिकेट टीम के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 6:30 PM पर शुरू होगा।

कहां देख सकते हैं भारत अंडर-19 क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच मुकाबले का सीधा प्रसारण?
भारत और दक्षिण अफ्रीका की अंडर 19 क्रिकेट टीमों के बीच खेले जाने वाले मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में Star Sports 1/Select 2/Select 2HD पर देखा जा सकता है।

कहां देख सकते हैं भारत अंडर-19 क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग? 
भारत और दक्षिण अफ्रीका की अंडर 19 क्रिकेट टीमों के बीच खेले जाने वाले मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग Disney+Hotstar एप्प पर देखी जा सकती है।

अंडर19 वर्ल्ड कप की भारतीय टीम:
यश धुल (कप्तान), हरनूर सिंह, अंगकृष रघुवंशी, एसके रशीद (उप-कप्तान), निशांत सिंधू, सिद्धार्थ यादव, अनीश्वर गौतम, दिनेश बाना (विकेटकीपर), आराध्य यादव(विकेटकीपर) राज अंगद बावा, मानव पारख, कौशल ताम्बे, आरएस हंगारेश्कर, वासु वत्स, विक्की ओस्तवाल, रविकुमार, गर्व सांगवान।
रिजर्व खिलाड़ी: रिशित रेड्डी, उदय शरण, अंश गोसाई, अमृत राज उपाध्याय, पीएम सिंह राठौड़।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर