IPL 2021 Schedule: जानिए भारतीय समय के मुताबिक आईपीएल 2021 पार्ट-2 का कार्यक्रम और सभी जानकारियां

IPL 2021 Schedule, Match Time Table, Timings, Fixtures: आईपीएल 2021 को कोविड-19 के कारण बीच में रोकना पड़ा था। अब इसके बाकी बचे मैच यूएई में खेले जाने हैं। जानिए यूएई में होने वाले आईपीएल चरण का पूरा कार्यक्रम।

IPL 2021 UAE edition Full schedule: Part 2 of IPL 2021
IPL 2021 UAE edition Full schedule: Part 2 of IPL 2021  |  तस्वीर साभार: IANS
मुख्य बातें
  • अब आईपीएल 2021 के दूसरे चरण की बारी, यूएई में आयोजित किए जाएंगे बाकी बचे मैच
  • कोरोना मामलों के कारण टूर्नामेंट को भारत में रोकना पड़ा था
  • आईपीएल पहली बार दो हिस्सों में आयोजित किया जा रहा है, यूएई में पिछली बार हुआ था पूरे सीजन का आयोजन

IPL 2021 Schedule, Match Timings, dates: पिछले साल कोविड-19 के कारण आईपीएल (IPL) को यूएई में कराना पड़ा था, लेकिन इस साल टूर्नामेंट की भारत में वापसी हो गई थी। सब कुछ ठीक चल रहा था लेकिन तभी वायरस ने बायो-बबल को भेदा और कोविड संक्रमण के मामले बढ़ने लगे, आनन-फानन में टूर्नामेंट को बीच में ही रोकना पड़ा। काफी इंतजार और चर्चाओं के बाद ये तय किया गया था कि आईपीएल 2021 के बाकी बचे मैचों का आयोजन अब यूएई में खेला जाएगा। यानी पहली बार दुनिया की इस सबसे प्रतिष्ठित टी20 लीग का आयोजन दो देशों में किया जा रहा है। आईपीएल 2021 का दूसरा चरण यूएई में 19 सितंबर से शुरू होगा।

आईपीएल 2021 का आयोजन ऐसे समय पर होने जा रहा है, जिसके खत्म होने के कुछ ही दिनों बाद टी20 विश्व कप 2021 का आयोजन होना है। टी20 वर्ल्ड कप भी पहले भारत में आयोजित होना था लेकिन कोविड-19 के कारण इसे यूएई और ओमान में कराने का फैसला लिया गया। ऐसे में खिलाड़ियों के पास शानदार मौका होगा कि टी20 विश्व कप से ठीक पहले वे आईपीएल के जरिए यूएई के हालातों में अपना अभ्यास कर सकेंगे। सभी टीमें अपने-अपने खिलाड़ियों को लेकर यूएई पहुंच चुकी हैं।

भारतीय समय के मुताबिक कितने बजे शुरू होंगे आईपीएल 2021 के बाकी मैच

आईपीएल 2021 में अब तक 29 मुकाबले खेले जा चुके हैं और अब 31 मैच बचे हैं। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खेले जाने वाले ये सभी मैच दुबई, अबु धाबी और कुछ मुकाबले शारजाह में खेले जाएंगे। यूएई में होने वाले इन मैचों का आयोजन भारतीय समय के मुताबिक रोज शाम 7.30 बजे से होगा जबकि कुछ दिन जब दो मैच खेले जाएंगे, तब दोपहर के मुकाबले भारतीय समय के मुताबिक 3.30 बजे से होंगे और दूसरा मैच शाम 7.30 बजे से होगा। यूएई में खेले जाने वाले चरण में 8 दिन दो मुकाबले खेले जाएंगे। टूर्नामेंट का फाइनल मैच दुबई में 15 अक्टूबर को खेला जाएगा।

IPL 2021 Full Schedule

 मैच संख्या     तारीख                मुकाबला     भारतीय     समयानुसार   स्थान
 30  19 सितंबर  मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर  किंग्स   शाम 7:30 बजे  दुबई
 31  20 सितंबर  कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम  रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर  शाम 7:30 बजे  अबुधाबी
 32  21 सितंबर  जाब किंग्स बनाम राजस्थान  रॉयल्स  शाम 7:30 बजे  दुबई
 33  22 सितंबर  दिल्ली कैपिटल्स बनाम   सनराइजर्स हैदराबादमुं  शाम 7:30 बजे  दुबई
 34  23 सितंबर  मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता   नाइट राइडर्स  शाम 7:30 बजे  अबुधाबी
 35  24 सितंबर  रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम चेन्नई सुपर किंग्स  शाम 7:30 बजे  शारजाह
 36  25 सितंबर  दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स  दोपहर 3:30 बजे  अबुधाबी
 37  25 सितंबर  सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स  शाम 7:30 बजे  शारजाह
 38  26 सितंबर  चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स  दोपहर 3:30 बजे  अबुधाबी
  39  26 सितंबर  रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस  शाम 7:30 बजे  दुबई
 40  27 सितंबर  सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स  शाम 7:30 बजे  दुबई
 41  28 सितंबर  कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स  दोपहर 3:30 बजे  शारजाह
 42  28 सितंबर  मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स  शाम 7:30 बजे  अबुधाबी
 43  29 सितंबर  राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर  शाम 7:30 बजे  दुबई
 44  30 सितंबर  सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स  शाम 7:30 बजे  शारजाह
 45  1 अक्टूबर  कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स  शाम 7:30 बजे  दुबई
 46  2 अक्टूबर  मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स  दोपहर 3:30 बजे  शारजाह
 47  2 अक्टूबर  राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स  शाम 7:30 बजे  अबुधाबी
 48  3 अक्टूबर  रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम पंजाब किंग्स  दोपहर 3:30 बजे  शारजाह
 49  3 अक्टूबर  कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद  शाम 7:30 बजे  दुबई
 50  4 अक्टूबर  दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स  शाम 7:30 बजे  दुबई
 51  5 अक्टूबर  राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस  शाम 7:30 बजे  शारजाह
 52  6 अक्टूबर  रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम सनराइजर्स  शाम 7:30 बजे  अबुधाबी
 52  7 अक्टूबर  चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स  दोपहर 3:30  दुबई
 54  7 अक्टूबर  कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स  शाम 7:30 बजे  शारजाह
 55  8 अक्टूबर  सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस  दोपहर 3:30  अबुधाबी
 56  8 अक्टूबर  रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स  शाम 7:30 बजे  दुबई
         
 57   क्वालीफायर-1    शाम 7:30 बजे  दुबई
         
 58  एलिमिनेटर     शाम 7:30 बजे  शारजाह
         
 59  क्वालीफायर-2    शाम 7:30 बजे  शारजाह
 60    फाइनल    शाम 7:30 बजे  दुबई

क्या मैदान पर दर्शक आएंगे?

यूएई में खेले जाने वाले आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में दर्शक स्टेडियम में मैच का लुत्फ उठा सकेंगे। आईपीएल के बयान के अनुसार, 'मुंबई-चेन्नई मैच महत्वपूर्ण मौका होगा क्योंकि कोविड-19 हालात से उत्पन्न परिस्थितियों के कारण एक संक्षिप्त अंतराल के बाद आईपीएल स्टेडियमों में दर्शकों की वापसी का स्वागत करेगा।' बता दें कि स्टेडियम में उन्होंने लोगों को आने की अनुमत होगी, जो वैक्सीन की डोज लगवा चुके हैं।  

MS Dhoni with Chennai Super Kings in UAE

भारतीय खिलाड़ी इंग्लैंड से यूएई पहुंचे

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज खेल रहे थे लेकिन तभी मुख्य कोच रवि शास्त्री और सपोर्ट स्टाफ के कुछ अन्य सदस्यों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद पांचवां टेस्ट मैच रद्द करना पड़ा।

इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज का पाचंवां मुकाबला रद्द होने के तुरंत बाद सभी खिलाड़ी आईपीएल खेलने के लिए यूएई रवाना हो गए। कुछ टीमें पहले ही संयुक्त अरब अमीरात पहुंच चुकी थीं। सबसे पहले यूएई पहुंचकर अभ्यास करने वालों में महेंद्र सिंह धोनी और उनकी टीम चेन्नई सुपर किंग्स थीं। यूएई में आईपीएल के दौरान एक बार फिर सख्य जैव सुरक्षित वातावरण (Bio-bubble) नियमों का पालन किया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर