IPL 2022: धोनी ब्रिगेड के कैंप में आयरलैंड के तेज गेंदबाज की हुई एंट्री, सीएसके के लिए करेगा ये खास काम

Josh Little to join Chennai Super Kings: चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने पिछले सीजन में ट्रॉफी अपने नाम की थी। सीएसके अब आगामी सीजन के लिए तैयारियों में जुटी है।

Josh Little to join Chennai Super Kings
जोश लिटल  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022
  • 26 मार्च से टूर्नामेंट का आगाज होने जा रहा
  • जोश लिटिल चेन्नई सुपर किंग्स के नेट बॉलर होंगे

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का आगाज इसी महीने होने जा रहा है। डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) आगामी सीजन के लिए तैयारियों में जुटी है। धोनी ब्रिगेड सूरत में अभ्यास कर रही है और उसकी पहली भिड़ंत 26 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होनी है। चेन्नई ने नेट सेशन को मजबूत करने के लिए एक बेहद अहम फैसला लिया है। सीएसके ने अपने कैंप में आयरलैंड के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जोश लिटिल को शामिल किया है, जो नेट बॉलर के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।

आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड ने जताई खुशी

जोश लिटिल के चेन्नई सुपर किंग्स से बतौर नेट बॉलर जुड़ने पर आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड काफी खुश है। बोर्ड ने ट्वीट कर लिटिन को बधाई दी है। बोर्ड ने ट्विटर पर लिखा, 'जोश लिटिल को बहुत-बहुत बधाई, जिन्हें आगामी आईपीएल के शुरुआती चरण में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़ने का अवसर मिला है। उनका सीएसके के लिए एक नेट बॉलर के रूप में अनुभव शानदार होना चाहिए।' आयरलैंड बोर्ड के अलावा क्रिकेट फैंस ने भी 22 वर्षीय लिटिल को चेन्नई के कैंप से जुड़ने पर शुभकामनाएं दी हैं। फैंस का कहना है कि लिटल क्वालिटी बॉलर हैं और वह इसके हकदार हैं।

यह भी पढ़ें- IPL 2022: एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स का पूरा शेड्यूल, कब, कहां, किसके साथ होगी भिड़ंत

अब तक ऐसा रहा जोश लिटिल का करियर

जोश लिटिल ने साल 2016 में हॉन्क कॉन्ग के खिलाफ टी20 मैच से अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी। वह अब तक 34 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके हैं। उन्होंने इस दौरान 7.49 की इकोनॉमी रेट से 31 विकेट झटके हैं। वहीं, लिटिल ने कुल 29 वनडे खेले हैं और 5.52 की इकोनॉमी रेट से 30 शिकार किए हैं। इसके अलावा लिटिल ने घरेलू क्रिकेट में भी अपनी छाप छोड़ी है। उन्होंने 38 लिस्ट ए मैचों में 50 विकेट, 54 घरेल टी20 मुकाबलों में 54 शिकार और 6 फर्स्ट क्लास मैचों में 6 विकेट चटकाए हैं।

यह भी पढ़ें: IPL 2022 Schedule Announced: आईपीएल 2022 का 26 मार्च को होगा आगाज, जारी हुआ पूरा कार्यक्रम

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर