IPL 2022: टीम जिसने बदले सबसे ज्यादा कप्तान, जानें, क्या रही असल वजह और कौन हुआ लिस्ट में शामिल

IPL 2022: मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल टीम है तो वहीं दूसरे नंबर पर है महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपरकिंग्स। धोनी पहले सीजन से आज तक CSK के कप्तान हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आईपीएल की किस फ्रेंचाइजी ने सबसे अधिक बार अपना कप्तान बदला है?

IPL 2022 teams with most captains change
टीम जिसने बदले सबसे ज्यादा कप्तान और क्यों 
मुख्य बातें
  • मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल टीम है
  • धोनी पहले सीजन से आज तक चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान हैं
  • लखनऊ और अहमदाबाद की टीमें इस बार नई जुड़ी

IPL 2022: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग है। अब तक इस लीग में 8 टीमें होती थीं लेकिन आईपीएल 2022 में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी। लखनऊ और अहमदाबाद की टीमें इस बार नई जुड़ी हैं।

मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल टीम है तो वहीं दूसरे नंबर पर महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपरकिंग्स है। धोनी तो पहले सीजन से आज तक CSK के कप्तान हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आईपीएल की किस फ्रेंचाइजी ने सबसे अधिक बार अपना कप्तान बदला है। 

पंजाब सुपरकिंग्स ने बदले 8 कप्तान

पंजाब सुपरकिंग्स की टीम ने अब तक सबसे अधिक 8 बार अपना कप्तान बदला है. इसके सबसे पहले कप्तान थे युवराज सिंह। युवी के बाद श्रीलंका के कुमार संगाकारा कप्तान बने। ऑस्ट्रेलिया के चार खिलाड़ी अब तक पंजाब की कप्तानी कर चुके हैं। इनमें हैं एडम गिलक्रिस्ट, डेविड हसी, जॉर्ज बेली और ग्लेन मैक्सवेल। इनके अलावा आर अश्विन और केएल राहुल ने भी टीम की कप्तानी की थी। राहुल तो पिछले सीजन में पंजाब के कप्तान थे लेकिन इस सत्र में नई टीम लखनऊ की कमान संभालेंगे।

वहीं, आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई ने अब तक 4 पूर्णकालिक कप्तान बनाए हैं। मुंबई के पहले कप्तान सचिन तेंदुलकर थे। उनके बाद हरभजन सिंह और फिर रिकी पोंटिंग ने कमान संभाली। पोंटिंग ने बीच सीजन में ही कप्तानी छोड़ दी तो रोहित शर्मा को कप्तान बना दिया गया था। उसके बाद से रोहित शर्मा ही मुंबई इंडियंस के कप्तान बने हुए हैं।

आईपीएल 2022 की नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स ने किन खिलाड़ियों को खरीदा, ऐसी दिखती है उनकी टीम, यहां क्लिक करके देखिए

अब तक पंजाब सुपरकिंग्स का प्रदर्शन

पंजाब की टीम के अब तक आईपीएल में प्रदर्शन पर नजर डालते हैं। पंजाब ने अब तक खेले 176 मैचों में 80 में जीत दर्ज की है जबकि 94 मैच गंवाए हैं। पंजाब सुपरकिंग्स का जीत प्रतिशत 46 ही रहा है। पंजाब का सबसे शानदार प्रदर्शन 2014 में सामने आया था जब महान ऑस्ट्रेलियन विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट की अगुवाई में फाइनल में पहुंची थी। इसके बाद से पंजाब की टीम का प्रद्शन लगातार गिरता रहा है। इसलिए भी पंजाब की टीम ने अपने कप्तान को बार-बार बदला। कई विदेशी कप्तान आजमाए जाने के बाद आर अश्विन और केएल राहुल जैसे भारतीय खिलाड़ियों पर भरोसा किया। लेकिन ये खिलाड़ी भी टीम को कामयाबी नहीं दिला सके।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर