IPL DC Team 2021 Players List: दिल्ली कैपिटल्स का विजय अभियान जारी, फिर से टॉप पर पहुंचने की होगी कोशिश

IPL DC Team 2021 Players List, Squad: दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2021 दूसरे चरण में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। दिल्ली इसे जारी रखने की कोशिश में होगी।

DC IPL 2021 Squad, players list
DC IPL 2021 Squad, players list  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • आईपीएल 2021 के लिए तैयार दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वाड
  • दूसरे चरण में भी दिल्ली की कप्तानी ऋषभ पंत के पास
  • पहले चरण में दिल्ली ने किया था शानदार प्रदर्शन

IPL DC Team 2021 Players List, Squad: आईपीएल 2021 के पहले चरण में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने शानदार प्रदर्शन किया। डीसी ने 8 मैचों से 6 में जीत दर्ज की और 12 अंकों के साथ अंक तालिका में टॉप पर रही। इसके बाद दिल्ली ने दूसरे चरण में अच्छी शुरुआत की और अपने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हरा दिया। दिल्ली 14 अंकों के साथ फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। डीसी शनिवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच जीतकर पहले स्थान पर पहुंचने की कोशिश में होगी।

 बता दें कि दिल्ली आईपीएल 2020 में  फाइनल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ चूक गई थी।दिल्ली कैपिटल्स के लिए हाल में सबसे बड़ी खबर रही उनके कप्तान से जुड़ी। पिछले सीजन में चोटिल कप्तान श्रेयस अय्यर नहीं खेल सके थे तो उनकी जगह रिषभ पंत को कप्तान बनाया गया था। अब श्रेयस अय्यर तो फिट होकर वापस लौट आए हैं लेकिन प्रबंधन ने फैसला लिया है कि कप्तान में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। अगर दूसरे चरण के लिए स्क्वाड में बदलाव की बात करें तो उनकी टीम में सिर्फ दो बदलाव हुए हैं- क्रिस वोक्स की जगह बेन ड्वारशुइस और एम सिद्धार्थ की जगह कुलवंत खेजरोलिया टीम में शामिल हुए हैं।  

DELHI CAPITALS (DC) FULL SQUAD AND PLAYERS LIST

ऋषभ पंत (कप्तान), श्रेयस अय्यर, अजिंक्य रहाणे, अमित मिश्रा, आवेश खान, अक्षर पटेल, इशांत शर्मा, कगिसो रबाडा, पृथ्वी शॉ, रविचंद्रन अश्विन, शिखर धवन, ललित यादव, मार्कस स्टोइनिस, शिमरोन हेटमायर, बेन ड्वारशुइस, एनरिच नॉर्टजे, स्टीव स्मिथ, उमेश यादव, कुलवंत खेजरोलिया, टॉम कुरेन, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे, सैम बिलिंग्स, रिपल पटेल और लुकमान हुसैन मेरीवाला।

DELHI CAPITALS IPL 2021 FULL FIXTURES

22 सितंबर - दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद - दुबई शाम 7:30 बजे (भारतीय समय के मुताबिक)
25 सितंबर - दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स - अबू धाबी - दोपहर 3:30 बजे (भारतीय समय के मुताबिक)
28 सितंबर - कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स - शारजाह - दोपहर 3:30 बजे (भारतीय समय के मुताबिक)
2 अक्टूबर - मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स - शारजाह - दोपहर 3:30 बजे (भारतीय समय के मुताबिक)
4 अक्टूबर - दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स - दुबई - शाम 7:30 बजे (भारतीय समय के मुताबिक)
8 अक्टूबर - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स - दुबई - शाम 7:30 बजे (भारतीय समय के मुताबिक)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर