KKR, IPL 2021 Schedule, Squad: जानिए कोलकाता नाइट राइडर्स का पूरा कार्यक्रम, टीम और सभी खास बातें

क्रिकेट
आईएएनएस
Updated Apr 07, 2021 | 08:00 IST

Kolkata Knight Riders IPL 2021 Schedule, KKR IPL 2021 squad: आईपीएल 2021 की तैयारी पूरी हो चुकी है। कोलकाता नाइट राइडर्स भी तैयार है। आइए जानते हैं केकेआर से जुड़ी सभी अहम बातें, फ्रेंचाइजी का कार्यक्रम और टीम।

Kolkata Knight Riders
कोलकाता नाइट राइडर्स (BCCI/IPL)  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • आईपीएल 2021 के लिए तैयार शाहरुख-जूही की कोलकाता नाइट राइडर्स
  • इयोन मोर्गन की कप्तानी में मैदान पर उतरेगी दो बार की चैंपियन केकेआर
  • 11 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स खेलेगी इस सीजन का अपना पहला मुकाबला

नई दिल्लीः कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) की टीम पिछले सीजन में खराब नेट रन रेट के कारण प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी थी। तीन टीमों के पास 14 अंक थे और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर तथा सनराइजर्स हैदराबाद का नेट रन रेट क्रमश : प्लस 0.608 और माइन्स 0.172 था जबकि कोलकाता का नेट रन रेट माइन्स 0.214 था और वह पांचवें स्थान पर रहा था।

कोलकाता के लिए पिछले सीजन में वेस्टइंडीज के सुनील नारायण और आंद्रे रसेल उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके थे। कोलकाता की टीम में इस बार बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन हैं जो शीर्ष एकादश सुनील नारायण की जगह टीम में ले सकते हैं। शाकिब मध्यक्रम में टीम को गति दे सकते हैं। 

शाकिब बल्ले के अलावा गेंद से भी टीम के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं, विशेषकर चेन्नई के एम ए. चिदंबरम स्टेडियम में होने वाले शुरूआती मुकाबले में वह अहम साबित हो सकते हैं जहां स्पिनरों को मदद मिलती है।

आंद्रे रसेल फ्लॉप हुए तो..

अगर टीम के धाकड़ कैरेबियाई बल्लेबाज आंद्रे रसेल फ्लॉप रहे, तो इस स्थिति में कोलकाता के पास दिनेश कार्तिक और कप्तान ईयोन मोर्गन जैसे बल्लेबाज हैं जो डेथ ओवरों में किसी भी टीम के गेंदबाज के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं।

राणा और गिल से भी हैं उम्मीदें

नीतीश राणा ओपनिंग बल्लेबाज के तौर पर पिछले सीजन में उतरे थे और उम्मीद है कि वह इस सत्र में भी इसी भूमिका में रहेंगे। कोलकाता के पास शुभमन गिल भी हैं जिन्होंने हाल ही में अच्छा प्रदर्शन किया है।

एक से एक तेज गेंदबाज

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस युवा गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा के साथ मोर्चा संभालेंगे। इनके अलावा रसेल भी तेज गेंदबाजी में एक विकल्प हैं। कोलकाता के मुकाबले जब मुंबई और बेंगलुरु में होंगे तो न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लौकी फग्र्यूसन भी विकल्प हो सकते हैं।

टीम के सहायक कोच अभिषेक नायर ने कहा, "हमारी टीम एक संतुलित टीम है। मेरे ख्याल हमें यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि सभी खिलाड़ी सही फ्रेम में हो जिससे वे टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन कर सकें।"

कोलकाता नाइट राइडर्स ( KKR ) की टीम इस प्रकार है

इयोन मोर्गन (कप्तान), शुभमन गिल, नीतीश राणा, टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), राहुल त्रिपाठी, रिंकू सिंह, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, शाकिब अल हसन, वरूण सीवी, कुलदीप यादव, पैट कमिंस, लौकी फग्र्यूसन, कमलेश नागरकोटी, शिवम मावी, वैभव अरोड़ा, करूण नायर, हरभजन सिंह, बेन कटिंग, वेंकटेश अय्यर और पवन नेगी, संदीप वारियर, प्रसिद्ध कृष्णा और शेल्डन जैक्सन।

सहायक स्टाफ: ब्रेंडन मैकुलम (मुख्य कोच), अभिषेक नायर (सहायक कोच), काइल मिल्स (गेंदबाजी कोच), जेम्स फोस्टर (फील्डिंग कोच), डेविड हसी (मेंटर) और नाथन लिएमोन (कंसलटेंट स्ट्रेटेजिस्ट)।

कोलकाता नाइट राइडर्स के मैचों का कार्यक्रम | KKR IPL Schedule

      तारीख                 मैच               समय           मैदान
11 अप्रैल, 2021     SRH vs KKR     7:30 शाम       चेन्नई
 13 अप्रैल, 2021     KKR vs MI      7:30 शाम         चेन्नई
18 अप्रैल, 2021     RCB vs KKR     3:30 दोपहर    चेन्नई
21 अप्रैल, 2021     KKR vs CSK     7:30 शाम       चेन्नई
 24 अप्रैल, 2021     KKR vs RR     7:30 शाम        मुंबई
26 अप्रैल, 2021     PK vs KKR     7:30 शाम        अहमदाबाद
29 अप्रैल, 2021     DC vs KKR     7:30 शाम        अहमदाबाद
 3 मई, 2021     KKR vs RCB     7:30 शाम          अहमदाबाद
 8 मई, 2021     KKR vs DC     3:30 दोपहर         अहमदाबाद
10 मई, 2021     MI vs KKR     7:30 शाम             बैंगलुरु
12 मई, 2021     CSK vs KKR     7:30 शाम          बैंगलुरु
15 मई, 2021     KKR vs PK     7:30 शाम            बैंगलुरु
18 मई, 2021     KKR vs RR     7:30 शाम            बैंगलुरु
21 मई, 2021      KKR vs SRH       3:30 दोपहर   बैंगलुरु
 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर