IPL KKR Team 2022 Players List: इन खिलाड़ियों के साथ बाजीगरी दिखाएगें शाहरुख खान, नीलामी के बाद ऐसी है कोलकाता की टीम

IPL KKR Team 2022 Players List, Full Squad: आईपीएल 2021 में खिताबी जीत से चूकने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम इस बार इन खिलाड़ियों के साथ खिताब अपने नाम करने उतरेगी। नीलामी के पहले दिन के बाद बाद ऐसी है कोलकाता की पूरी टीम।

KKR-IPL-2022-Auction-Players-list
आईपीएल नीलामी 2022 कोलकाता नाइट राइडर्स की पूरी टीम 
मुख्य बातें
  • कोलकाता ने नीलामी से पहले आंद्रे रसेल-सुनील नरेन सहित चार खिलाड़ियों को किया था रिटेन
  • 48 करोड़ के साथ नीलामी के मैदान में उतरी 14वें सीजन की उपविजेता केकेआर की टीम
  • नीलामी में कोलकाता ने 6 विदेशी सहित कुल 21 खिलाड़ियों की खरीदारी की है

IPL KKR Team 2022 Players List, Squad: आईपीएल 2021 के खिताबी मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 27 रन के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। इसके साथ ही केकेआर का तीसरी बार खिताब अपने नाम करने का सपना टूट गया था। ऐस में मेगा ऑक्शन के पहले केकेआर ने आंद्रे रसेल और सुनील नरेन सहित कुल 4 खिलाड़ियों को 34 करोड़ रुपये की मोटी राशि पर रिटेन करने का फैसला किया। और नीलामी में कुल 21 खिलाड़ियों को खरीद कर 25 खिलाड़ियों को पूरे दल बल के साथ मैदान में उतरेगी। 

KKR Team Playing 11 For Today Match: Know here

48 करोड़ के साथ उतरी थी नीलामी में 
आंद्रे रसेल(12 करोड़) और सुनील नरेन( 06 करोड़)  के अलावा रिटेन किए गए खिलाड़ियों में पिछले सीजन टीम के फाइनल तक के सफर में अहम भूमिका निभाने वाले युवा बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर और मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को 8-8 करोड़ रुपये की राशि खर्च करके रिटेन किया था। ऐसे में नीलामी में शाहरुख खान की टीम 48 करोड़ रुपये के साथ उतरी थी। इतनी राशि में टीम मैनेजमेंट 6 विदेशी सहित कुल 21 खिलाड़ी खरीदन में सफल हुई। श्रेयस अय्यर टीम की कप्तानी संभालने के सबसे बड़े दावेदार के रूप में उभरे हैं।

श्रेयस अय्यर रहे केकेआर की सबसे बड़ी खरीदारी
कोलकाता ने दो दिन की नीलामी में कुल 21 खिलाड़ियों को अपने दल में शामिल किया। श्रेयस अय्यर को खरीदने के केकेआर ने 12.25 करोड़ रुपये खर्च किए । वहीं पैट कमिंस और शिवम मावी को टीम में दोबारा शामिल करने के लिए केकेआर ने 7.25-7.25 करोड़ रुपये खर्च किए । दो दिन की नालामी के बाद ऐसी है कोलकाता की टीम। कोलकाता ने अपने 25 खिलाड़ियों का कोटा पूरा कर लिया। 
 

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) [Kolkata Knight Riders Squad and Players FULL list]

रिटेन खिलाड़ी: आंद्रे रसेल(12 करोड़), वरुण चक्रवर्ती( 08 करोड़), वेंकटेश अय्यर(08 करोड़), सुनील नरेन( 6 करोड़)
नीलामी में खरीदे गए खिलाड़ी: शिवम मावी (7.25 करोड़), पैट कमिंस(7.25 करोड़), श्रेयस अय्यर(12.25 करोड़), नीतीश राणा( 08 करोड़), शेल्डन जैक्सन( 60 लाख), अजिंक्य रहाणे( 1 करोड़), रिंकू सिंह(55 लाख), अनुकूल रॉय(20 लाख), रसिक डार(20 लाख), चमिका करुणारत्ने (50 लाख), अभिजीत तोमर(40 लाख), प्रथम सिंह(20 लाख), बाबा इंद्रजीत(20लाख), अशोक शर्मा(55 लाख), सैम बिलिंग्स( 2 करोड़), एलेक्स हेल्स(1.5 करोड़) , रमेश कुमार(20 लाख), अमन खान(20 लाख), मोहम्मद नबी(1 करोड़)

KOLKATA KNIGHT RIDERS(KKR) FULL SQUAD AND PLAYERS LIST- कोलकाता नाइट राइडर्स

सीरियल नंबर खिलाड़ी देश बेस प्राइज नीलामी कीमत
1 आंद्रे रसेल वेस्टइंडीज   12 करोड़(रिटेन)
2 वरुण चक्रवर्ती भारत    08 करोड़(रिटेन)
3 वेंकटेश अय्यर भारत    08 करोड़(रिटेन)
4 सुनील नरेन वेस्टइंडीज   06 करोड़(रिटेन)
5 शिवम मावी भारत 40 लाख 07.25 करोड़
6 पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया 2 करोड़ 07.25 करोड़
7 नीतीश राणा भारत 1 करोड़ 08.00 करोड़
8 श्रेयस अय्यर भारत 2 करोड़ 12.25 करोड़
9 शेल्डन जैक्सन भारत 30 लाख  60 लाख
10 अंजिक्य राहणे  भारत 1 करोड़ 1 करोड़
11 रिंकू सिंह भारत 20 लाख 55 लाख
12 अनुकूल रॉय भारत 20 लाख 20 लाख
13 रसिक डार भारत 20 लाख 20 लाख
14 चमिका करुणारत्ने भारत 50 लाख 50 लाख 
15 अभिजीत तोमर  भारत 20 लाख 40 लाख
16 प्रथम सिंह भारत 20 लाख 20 लाख
17 बाबा इंद्रजीत  भारत 20 लाख 20 लाख
18 अशोक शर्मा भारत 20 लाख 55 लाख
19 सैम बिलिंग्स इंग्लैंड 2 करोड़ 2 करोड़
20 एलेक्स हेल्स इंग्लैंड 1.5 करोड़ 1.5 करोड़
21 मोहम्मद नबी अफगानिस्तान 1 करोड़ 1 करोड़
22 उमेश यादव भारत 2 करोड़ 2 करोड़
23 अमन खान भारत  20 लाख 20 लाख
24 रमेश कुमार भारत 20 लाख 20 लाख
25 अभिजीत तोमर भारत 20 लाख  40 लाख

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर